कंगना रनौत खोज लाईं पीएम मोदी का 10 साल पुराना वीडियो, देखें CAA पर तब क्या बोले थे PM Narendra Modi?

कंगना रनौत ने नागिरकता संसोधन एक्ट के देश में लागू हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह सीएए पर बोलते दिख रहे हैं। Kangana Ranaut Supports CAA: कंगना रनौत अक्सर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करती रहती हैं। अब रीसेंट स्टोरी में उन्होंने

By Shaikh Almina · 12/3/2024

कंगना रनौत ने नागिरकता संसोधन एक्ट के देश में लागू हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह सीएए पर बोलते दिख रहे हैं।

Kangana Ranaut Supports CAA: कंगना रनौत अक्सर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करती रहती हैं। अब रीसेंट स्टोरी में उन्होंने CAA से जुड़ा पोस्ट किया है। कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ में नरेंद्र मोदी का साल 2014 का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम क्यों जरूरी है। साथ ही लिखा है कि पहले सीएए को जान लें तब कोई राय बनाएं।

कंगना खोज लाईं पुराना वीडियो

कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों से काफी प्रभावित रहती हैं। यह बात अक्सर उनके सोशल मीडिया स्टेटस या इंटरव्यूज में पता चल जाती है। देश में सीएए लागू होने के बाद वह पीएम मोदी का साल 10 साल पुराना वीडियो खोज लाई हैं। इसे स्टोरी पर शेयर करके लिखा है, CAA के खिलाफ कोई राय या इमोशन बनाने से पहले जान लें कि यह है क्या। ऊपर लिखा है, पीएम जो कहते हैं वो करते हैं।

वीडियो में ये बोले पीएम

वीडियो में नरेंद्र मोदी बोलते हैं, पाकिस्तान से राजस्थान में 45 साल से हजारों लोग आकर पड़े हुए हैं। वे भारत मां की गोद में आकर अपना सिर छिपाकर रह रहे हैं। उनको मां का प्यार चाहिए। कोई उनको भारत मां का लाल कहने को तैयार नहीं। आपके यहां बंगाल में मथुआ समाज है, जो बांग्लादेश से आया है। भारत मां की जय करने आया है, उन्हें और कुछ लेना-पाना नहीं है। गरीब लोग हैं। 40 साल हो गए उन्हें नागरिकता नहीं दी गई। आप बांग्लादेश को सब दे रहो हो, घुसपैठियों को। शरणार्थियों को कुछ नहीं दे रहे।

बंद होनी चाहिए वोट बैंक की राजनीति

वह आगे बोलते हैं, ये जो हमारी वोट बैंक की राजनीति है, किसी को तो वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ बोलना चाहिए। मैं हैरान हूं, आप जैसे लोग, टेररिजम के खिलाफ बोलो तो साम्प्रदायिक, जनसंख्या वृद्धि के लिए बोलो तो बोले साम्प्रदायिक, घुसपैठियों के लिए बोलो तो साम्प्रदायिक तो मेरे देश के लिए कौन बोलेगा भाई।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full