विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या को लेकर किया खुलासा, बताया कैसे हुआ था Break-up

विवेक ओबेरॉय बाॅलीवुड के चार्मिग बाॅय माने जाते हैं। उनके लुक्स की हर कोई तारीफ करता था। उन्होंने अपनी फिल्मों से काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन कई बार विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियां बटोरी थी। जिसके कारण पूरे भारत में चर्चा में आए थे। आईये जानते ह

By Amit Rajput · 12/12/2023

विवेक ओबेरॉय बाॅलीवुड के चार्मिग बाॅय माने जाते हैं। उनके लुक्स की हर कोई तारीफ करता था। उन्होंने अपनी फिल्मों से काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन कई बार विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियां बटोरी थी। जिसके कारण पूरे भारत में चर्चा में आए थे। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

ऐश्वर्या राय से अफेयर कारण हुआ झगड़ा

विवेक ओबेरॉय की निजी जिंदगी को लेकर बात करें तो अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ उनका अफेयर खूब विवादों में रहा था। हालांकि दोनों स्टार अब अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। हाल ही में विवेक ने ऐश्वर्या के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ने कदम रखा था। दोनों को एक हैपी कपल के तौर पर देखा जाता था। दोनों साथ में कई मौकों पर स्पॉट होते थे। हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब इनका रिश्ता विवादों में घिर गया था।

विवेक ओबेरॉय ने आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए उन्हें धमकियां दी जाती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, ‘मैं उनमें से नहीं हूं जो कमिटमेंट्स करके छोड़ दे। हां लेकिन, मुझे तो सभी ने धोखा ही दिया है। लोगों ने कई वादे किए थे, लेकिन उन्होंने कभी वो वादे पूरे नहीं किए।’

वर्षों से नहीं भरे जख्म

उन्होंने आगे इसपर कोई भी नाराजगी न होने से इंकार करते हुए कहा, ‘मेरी कई कैजुअल गर्लफ्रेंड्स तो मेरी शादी में भी शरीक हुई थीं।’ विवेक ओबेरॉय ने बातचीत के दौरान, अपने फिल्मी करियर से लेकर बिजनेस और परिवार के अलावा कई पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान विवेक ने जो कहा उससे लोगों को यही लग रहा है कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के वर्षों बाद भी विवेक ओबेरॉय के जख्म नहीं भरे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full