कभी सैंडविच खाने के पैसे तक नहीं करते थे, आज एक फिल्म के इतने करोड़ रुपए चार्ज करते हैं Shreyas Talpade
पिछले दिनों श्रेयस तलपाडे को हार्ट अटैक आया था। हालांकि खुशकिस्मती से उन्हें ज्यादा कुछ हुआ नहीं था। वें इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। इस खबर के कारण वें काफी चर्चा में आए थे। इसके अलावा कुछ दिनों पहले श्रेयस तलपाडे ने मीडिया से चर्चा की थी। जहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को
पिछले दिनों श्रेयस तलपाडे को हार्ट अटैक आया था। हालांकि खुशकिस्मती से उन्हें ज्यादा कुछ हुआ नहीं था। वें इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। इस खबर के कारण वें काफी चर्चा में आए थे। इसके अलावा कुछ दिनों पहले श्रेयस तलपाडे ने मीडिया से चर्चा की थी। जहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए। कई बातें कही थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
सैंडविच के लिए भी पैसे नहीं थे
मीडिया से बातचीत के दौरान श्रेयस तलपड़े ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने करियर में कभी करण जौहर या यशराज की फिल्म में काम नहीं किया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह काबिल अभिनेता नहीं हैं।
श्रेयस तलपड़े की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास एक सैंडविच खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे और न ही उनके पास किराया देने के पैसे थे। और न ही स्टूडियो के लिए बस से जाने के भी पैसे थे। कड़ी मेहनत और संघर्ष से उन्होंने बहुत नाम कमाया।
इकबाल से किया था डेब्यू
आज वह करोड़ों कमा रहे हैं। हाल ही में, साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए श्रेयस ने हिंदी में डबिंग की थी। इससे पहले उन्होंने ‘द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में हॉलीवुड ऐक्टर बिली आयशर के किरदार को आवाज दी थी।
फिल्म निर्देशक नागेश कुकुनूर की बहु चर्चित और अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘इकबाल’ के साथ श्रेयस ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया। फिल्म इकबाल में श्रेयस के अभिनय की खूब तारीफ हुई और उनको मेनस्ट्रीम फिल्मों के ऑफर भी आने लगे।