Happy Birthday Salman Khan: असली नाम से लेकर पहली फीस और लकी ब्रेसलेट तक, फिल्मी कहानी से कम नहीं है सलमान की जिंदगी

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन (Salman Khan Birthday) मना रहे हैं. सलमान को फिल्म इंडस्ट्री का मोस्ट बैचलर सुपरस्टार कहा जाता है. बेशक आज सलमान की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. मगर क्या आप भाईजान के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं. जी हा

By Sakshi Pandey · 27/12/2023

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन (Salman Khan Birthday) मना रहे हैं. सलमान को फिल्म इंडस्ट्री का मोस्ट बैचलर सुपरस्टार कहा जाता है. बेशक आज सलमान की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. मगर क्या आप भाईजान के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं. जी हां, आइए सलमान के जन्मदिन पर आप आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बाते बताते हैं.

सलमान खान का असली नाम

बहुत कम लोगों को पता है कि, सलमान खान असली नाम काफी लम्बा है. सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था. वहीं उनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है. बता दें कि सलीम खान सलमान के पिता का नाम है. तो वहीं अब्दुल रशीद उनके दादा का नाम था. जिसे मिलाकर सलमान का पूरा नाम बनता है.

असिस्टेंट डायरेक्टर बने सलमान

बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके सलमान खान ने बतौर एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था. बेशक सलमान के पिता सलीम खान एक जाने माने फिल्म मेकर थे. मगर सलमान अपने दम पर कामयाबी हासिल करना चाहते थे. जिसके चलते उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में बॉलीवुड में एंट्री की थी. ऐसे में सलमान ने जैकी श्रॉफ की फिल्म फलक में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था.

बाजीगर को मारी लात

सलमान खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. मगर इस फिल्म में सलमान का साइड रोल मौजूद था. जिसके बाद सलमान ने फिल्म मैंने प्यार किया में भाग्यश्री के साथ स्क्रीन शेयर की. इस फिल्म ने सलमान को रातों रात स्टार बना दिया. जिसके बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई. जिनमें से एक फिल्म बाजीगर भी थी. हालांकि निगेटिव रोल होने के चलते सलमान ने फिल्म करने से मना कर दिया. जिसके बाद ये फिल्म शाहरुख खान के करियर की पहली ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हई थी.

75 रुपए थी पहली फीस

सलमान खान एक्टिंग, एडवर्टीजमेंट और ब्रांड इंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों रुपए कमाते हैं. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान की पहली कमाई महज 75 रुपए थी. जी हां, ताज होटल में फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान बैकग्राउंड डांसर बने थे. जिसके लिए उन्हें 75 रुपए की फीस मिली थी. वहीं सलमान की पहली ब्लॉक बस्टर मूवी मैंने प्यार किया के लिए उन्हें 31 हजार रुपए मिले थे.

सलमान का लकी ब्रेसलेट

सलमान खान के फैंस उनके लकी ब्रेसलेट से अच्छी तरह वाकिफ होंगे. फिल्म की शूटिंग से लेकर बॉलीवुड इवेंट या रियल लाइफ में भी ये ब्रेसलेट हमेशा सलमान के हाथों में रहता है. बता दें कि, टर्कोइस के इस ब्रेसलेट को सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें तोहफे में दिया था. जिसके बाद से सलमान ने इसे कभी नहीं उतारा. भाईजान इस ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म मानते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full