Shah Rukh Khan को नहीं आता था डांस और एक्शन! जॉनी लीवर ने किए किंग खान से जुड़े कई खुलासे
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. आम से लेकर खास तक हर कोई शाहरुख का दीवाना है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी किंग खान के फैंस की कमी नहीं है. अब इस लिस्ट में फेमस एक्टर जॉनी लीवर का नाम भी जुड़ चुका है. हाल ही [...]
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. आम से लेकर खास तक हर कोई शाहरुख का दीवाना है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी किंग खान के फैंस की कमी नहीं है. अब इस लिस्ट में फेमस एक्टर जॉनी लीवर का नाम भी जुड़ चुका है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान जॉनी लीवर ने शाहरुख खान की दिल खोलकर तारीफ की है.
शाहरुख से पहले मशहूर हुए जॉनी
दरअसल जॉनी लीवर ने हाल ही में फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबदिया के चैट शो में हिस्सा लिया था. इस इंटरव्यू के दौरान जॉनी लीवर ने कई मुद्दों पर बात की. वहीं किंग खान का जिक्र आते ही जॉनी ने शाहरुख की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. जॉनी ने खुलासा किया कि, एक समय पर वो शाहरुख से भी ज्यादा मशहूर थे. उन्होंने बताया कि, जब शाहरुख खान ने फिल्म बाजीगर से बड़े पर्दे पर कदम रखा था. तो लोग शाहरुख से ज्यादा जॉनी को पहचानते थे. इस दौरान जॉनी स्टार थे और शाहरुख उभर रहे थे.
डांस और एक्शन में वीक थे शाहरुख
जॉनी लीवर ने आगे कहा कि, “पहले उन्हें डांस और एक्शन सीन में काफी परेशानी होती थी. मगर शाहरुख ने कड़ी मेहनत करके इसमें भी महारत हासिल कर ली. शाहरुख ने अपनी मेहनत के बदबूते पर ये मुकाम हासिल किया है.”
शाहरुख पर फिदा थी लड़कियां
इंटरव्यू के दौरान जॉनी लीवर ने किंग खान से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया कि, “शाहरुख खान पर लड़कियां फिदा रहती थी. एक बार हम लंदन में शूटिंग कर रहे थे. तब लड़कियां शाहरुख की एक झलक पाने के लिए पागल थीं. जिसके बाद उन लड़कियों के साथ आए लड़कों ने शाहरुख खान पर चीजें फेंकनी शुरू कर दी.”
गौरतलब है कि, शाहरुख खान और जॉनी लीवर ने फिल्म बाजीगर से लेकर करण अर्जुन तक कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों में साथ काम किया है. 2015 में दोनों को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में देखा गया था. जिसके बाद से फैंस दोनों के फिर साथ आने का इंतजार कर रहे हैं.