Breaking: पुलिस की गाड़ी पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने ली सिंघम स्टाइल में एंट्री, यूजर्स ने किया ट्रोल, देखें वायरल Video

Bollywood News: बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को बॉक्स ऑफिस के टॉप एक्शन स्टार्स में गिना जाता है. वहीं दोनों अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं. ऐसे में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें अक्षय और टाइगर पुलिस की गाड़ी

By ·

Bollywood News: बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को बॉक्स ऑफिस के टॉप एक्शन स्टार्स में गिना जाता है. वहीं दोनों अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं. ऐसे में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें अक्षय और टाइगर पुलिस की गाड़ी में सिंघम स्टाइल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में कुछ लोगों ने दोनों की तारीफ की है. तो वहीं पुलिस की गाड़ी पर चढ़ने की वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है.

उमंग 2023 में की शिरकत

दरअसल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मुंबई पुलिस के सबसे बड़े इवेंट उमंग 2023 का आयोजन किया गया था. जिसमें मुंबई पुलिस के अलावा बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था. वहीं इवेंट में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया. इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पुलिस की गाड़ी पर खड़े नजर आ रहे थे. जहां दोनों स्टार्स सभी गेस्ट का अभिवादन कर रहे थे. तो वहीं बैकग्राउंड में फिल्म सिंघम का गाना भी सुनाई दे रहा था.

बॉलीवुड स्टार्स ने की शिरकत

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा उमंग 2023 में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की थी. जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं.

लोगों ने किया ट्रोल

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की सिंघम स्टाइल एंट्री देखकर इवेंट में मौजूद लोग जोर जोर से चिल्लाने लगे. वहीं जब अक्षय ने सर झुका कर सभी का अभिवादन किया तो सीटियों और तालियों की आवाज से पूरा कवेंशन सेंटर गूंज उठा. हालांकि कुछ लोगों को अक्की और टाइगर का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया. पुलिस की गाड़ी पर दोनों की एंट्री से लोग नाराज हो गए. ऐसे में यूजर्स का कहना है कि, दोनों किसी और गाड़ी पर भी इवेंट में एंट्री ले सकते हैं. मगर पुलिस की गाड़ी पर खड़े होकर स्टंट करना सही नहीं है.

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

अक्षय और टाइगर का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों की कलाकार सिंघम फ्रंचाइजी का हिस्सा हैं. जहां अक्षय कुमार ने फिल्म सूर्यवंशी में लीड रोल अदा किया है. तो वहीं बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन में भी अक्षय और टाइगर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. इसके अलावा दोनों स्टार्स फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 2 में भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें