एक्टर की वजह डायरेक्टर बनने चाहते थे अजय देवगन, फिर अचानक हुआ ये
अजय देवगन बाॅलीवुड के जाने माने कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सिंघम, गंगाजल सहित कई एक्शन फिल्में की है। जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजय देवगन एक्
अजय देवगन बाॅलीवुड के जाने माने कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सिंघम, गंगाजल सहित कई एक्शन फिल्में की है। जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजय देवगन एक्टर बनने के पहले डायरेक्टर बनने चाहते थे लेकिन फिर वें गलती से डायरेक्टर बन गए। इसको लेकर एक किस्सा भी है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
पिता के साथ एडिट करते थे फिल्म
अजय देवगन के साथ काम करने वालों को भी नहीं पता कि उन्हें बचपन से ही फिल्में एडिट करने का बहुत शौक रहा है। स्कूल में थे तब से अपने पिता एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के साथ बैठकर वह मारधाड़ वाले सीन एडिट का करते थे। अजय के हाथ में पहला मूवी कैमरा भी किशोरावस्था में ही आ गया।
ये उन्हें उनके पिता ने तोहफे के तौर पर दिया था। अजय देवगन ने उस उम्र में भविष्य के निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ मिलकर एक वीडियो डायरेक्ट किया जिसमें बॉबी देओल ने काम किया था। इसकी शूटिंग खंडाला में की गई थी। इसी तरह उन्होंने एक और वीडियो भी बनाया जिसमें अतुल अग्निहोत्री ने काम किया था।
फिल्म से हुए प्रेरित
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन थे। बाद में वह एक्शन मास्टर बने। बचपन में ही फ़िल्मी माहौल होने के कारण अजय देवगन की रूचि भी फिल्मो की ओर हो गई लेकिन वह शुरू से ही निर्देशक बनने का सपना देखते रहे हैं।
मुंबई के मीठी भाई कॉलेज से स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद वह शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कू कोहली से हुई जो उन दिनों फिल्म ‘फूल और कांटे’ का निर्माण करने जा रहे थे। उनको अजय देवगन में अपना हीरो दिखा और बस वह लॉन्च हो गए।