Breaking: सिंघम अगेन के सेट पर होगी अजय देवगन की वापसी, हैदराबाद में होगी फिल्म की शूटिंग, देखें शेड्यूल

Singham Again: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. हालांकि पिछले दिनों शूट के दौरान अजय देवगन को चोट आ गई थी. जिसके चलते अजय को शूट बीच में ही छोड़ना पड़ा था. हालांकि [...]

By Sakshi Pandey · 27/12/2023

Singham Again: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. हालांकि पिछले दिनों शूट के दौरान अजय देवगन को चोट आ गई थी. जिसके चलते अजय को शूट बीच में ही छोड़ना पड़ा था. हालांकि जनवरी 2024 में अजय देवगन फिल्म के सेट पर वापसी करने की तैयारी में हैं.

आंख में लगी चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग मुंबई में चल रही थी. इसी दौरान अजय देवगन की आंख में चोट लग गई थी. जिसके बाद अजय फौरन अस्पताल को लिए भागे. ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. मगर अजय देवगन तुरंत सेट पर लौटे और उस दिन का बचा हुआ शूट पूरा किया. जैसा कि अजय देवगन कहते हैं कि, शो मस्ट गो ऑन यानी शो चलते रहना चाहिए.

हैदराबाद में होगी शूटिंग

अजय देवगन ने शूट से कुछ समय का ब्रेक लिया था. ऐसे में रोहित शेट्टी बाकी स्टार कास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. वहीं अब मुंबई की लोकेशन पर फिल्म की सूटिंग पूरी हो चुकी है. खबरों की मानें तो अंधेरी के गोल्डन टबैको में फिल्म का शूट चल रहा था. मुंबई में शूट कम्पलीट करने के बाद सिंघम अगेन की टीम जनवरी 2024 में हैदराबाद के लिए रवाना होगी. फिल्म की बाकी शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में पूरी की जाएगी.

अजय देवगन का कमबैक

इसी के साथ अजय देवगन भी सेट पर वापस आने के लिए तैयार हैं. अजय की चोट ने काफी हद तक रिवकरी कर ली है. ऐसे में खबरों की मानें तो, अजय देवगन जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में सिंघम अगेन की शूटिंग शुरु कर सकते हैं. वहीं सेट पर पहुंचने के बाद अजय देवगन अगले 30 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करेंगे.

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर लीड रोल निभाएंगे. इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की स्पेशल एंट्री भी देखने को मिलेगी. ये फिल्म 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full