मिस्टर परफेक्टनिटश को भी झेलनी पड़ी थी अर्थिक तंगी, पुराने दिनों को यादकर भावुक हुए आमिर खान

Aamir Khan: चाहे कोई भी कितना भी बड़ा व्यक्ति बन जाए लेकिन हर व्यक्ति को कभी न कभी अर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाने वाले आमिर खान के साथ हुआ था। जो भले ही आज के दौर में अर्थिक रुप से संपन्न हो। लेकिन एक [...]

By Amit Rajput · 31/12/2023

Aamir Khan: चाहे कोई भी कितना भी बड़ा व्यक्ति बन जाए लेकिन हर व्यक्ति को कभी न कभी अर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाने वाले आमिर खान के साथ हुआ था। जो भले ही आज के दौर में अर्थिक रुप से संपन्न हो। लेकिन एक समय ऐसा भी था। जब उन्होंने आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। इसका खुलासा उन्होंने खुद ने एक इंटरव्यू में किया था। aamir khan

कुछ फिल्में अटकने की वजह से अर्थिक तंगी हुई

एक वक्त था जब आमिर खान को भी तंगहाली का सामना करना पड़ा था। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए आमिर खान ने अपने पिता यानि अब्बा का जिक्र किया। आमिर खान ने उनकी बात करते हुए कहा कि एक वक्त था जब उनको देखकर मुझे तकलीफ होती थी।

ह्यूमन ऑफ बॉम्बे को दिए गए इंटरव्यू में बात करते हुए आमिर खान ने अपने बचपन के दिनों की यादें साझा की। आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे और उन्होंने कई फिल्में बनाईं। हालांकि कुछ फिल्मों के अटक जाने की वजह से वो भारी कर्ज में डूब गए। उस वक्त उन्हें परेशान देखकर बहुत तकलीफ होती थी।

अब फैसले दिल से लेता हूँ

अपने पिता के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि उनकी कुछ फिल्में चलीं और कुछ फिल्मों की वजह से पैसा अटका भी। लेकिन अहम बात ये कि उनके पास कभी भी पैसा नहीं रहा। जिन लोगों से उन्होंने कर्ज लिया था उनके फोन आते थे और झगड़ा शुरू हो जाता था। वो कहते थे मैं क्या करूं, मेरी फिल्मी अटकी हैं। एक्टर्स डेट नहीं दे रहे, कैसे पैसा वापस करूं।

खुद को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने को लेकर भी आमिर खान ने प्रतिक्रिया दी। आमिर खान ने कहा कि लोग सोचते हैं कि मैं बहुत सोच समझकर फैसले लेता हूं। लेकिन ये बिल्कुल बकवास है। मैंने अब चीजों को सोचना छोड़ दिया है और अब मैं अपने दिल से फैसला लेता हूं। इंटरव्यू के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब आमिर बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों में भी नमी आ गई। इस बीच आमिर ने इंटरव्यू से कुछ वक्त का ब्रेक भी लिया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full