Gadar 2: भाई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ पर बोले बॉबी देओल, रिलीजिंग से महज 2 दिन पहले फैंस से की ये गुजारिश
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की मच अवेटेड मूवी ‘गदर 2’ (Gadar 2) अपकमिंग वीकेंड पर रिलीज हो जा रही है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं. वहीं रिलीजिंग से पहले ही फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. हालांकि अब सनी [...]
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की मच अवेटेड मूवी ‘गदर 2’ (Gadar 2) अपकमिंग वीकेंड पर रिलीज हो जा रही है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं. वहीं रिलीजिंग से पहले ही फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. हालांकि अब सनी देओल के छोटे भाई और मशहूर अभिनेता बॉबी देओल भी बड़े भइया को सपोर्ट करने मैदान में उतर गए हैं.
दरअसल ‘गदर 2’ की रिलीजिंग को महज 2 दिन बचे हैं. ऐसे में बॉबी देओल ने बड़े भाई को बेस्ट ऑफ लक कहते हुए फैंस से भी एक खास दरख्वास्त की है. बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनी देओल के साथ एक फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों भाईयों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगा रखा है. जिसके कैप्शन में सनी देओल ने लिखा है, लव यू भइया, ‘गदर 2’ के लिए ऑल द बेस्ट. आपके नजदीकी सिनेमा में 11 अगस्त को रिलीज होगी…अभी अपने टिकट बुक कर लें. इसके साथ ही बॉबी देओल ने हार्ट वाला इमोजी भी लगाया है.
वहीं बॉबी देओल की इस पोस्ट पर सनी देओल ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया है. सनी देओल ने बॉबी देओल को टैग करते हुए लिखा कि, बॉब लव यू टू मच. साथ ही सनी देओल ने बॉबी को ढेर सारे हार्ट शेप इमोजी भी भेजे हैं. ऐसे में दोनों भाई का प्यार और सपोर्ट देखकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.
ऐसे में एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, देओल परिवार के सदस्यों में बहुत प्यार है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, आज के समय में इतना प्यार और ऐसी बॉन्डिंग सचमुच भगवान का वरदान है. ये उन सभी भाईयों के लिए प्रेरणा है. जो एक-दूसरे से जलते हैं और जमीन जायदाद के आपस में लड़ते रहते हैं.
बता दें कि, सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मगर एडवांस बुकिंग के मामले में ‘गदर 2’ काफी आगे चल रही है. वहीं फिल्म क्रिटिक्स की मानें तो ‘गदर 2’ शाहरुख खान की फिल्म पठान की तरह बड़े पर्दे पर ग्रैंड ओपनिंग कर सकती है.
ये भी पढ़ें – इन बॉलीवुड सितारों को मिला है सबसे महंगा गिफ्ट, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश