Bobby Deol Birthday: फैंस ने खास अंदाज में मनाया बॉबी देओल का जन्मदिन, फूलों की माला देखकर हैरान हुई देओल फैमिली

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. बॉबी देओल 55 साल के पूरे हो चुके हैं. ऐसे में बड़े भाई सनी देओल से लेकर पूरी देओल फैमिली और फैंस बॉबी देओल को जन्मदिन की मुबारक बाद देते नजर आ रहे हैं. वहीं बॉबी देओल के जन्मदिन पर सनी [...]

By ·

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. बॉबी देओल 55 साल के पूरे हो चुके हैं. ऐसे में बड़े भाई सनी देओल से लेकर पूरी देओल फैमिली और फैंस बॉबी देओल को जन्मदिन की मुबारक बाद देते नजर आ रहे हैं. वहीं बॉबी देओल के जन्मदिन पर सनी देओल ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके साथ उन्होंने भाई को बेहद खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है.

सनी देओल ने दी बधाई

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल के साथ कई सारी तस्वीरें साझा की हैं. जिन्हें फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा. इनमें से एक फोटो में दोनों भाई टशन में पोज देते नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी तस्वीर में सनी और बॉबी पापा धर्मेंद्र के साथ चिल कर रहे हैं. इसी के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माई लिटिल #लॉर्ड बॉबी.

फैंस ने पहनाई फूलों की माला

एनिमल देखने के बाद फैंस में बॉबी देओल को लेकर गजब की दीवानगी है. ऐसे में बॉबी देओल के घर के बाहर फैंस पांच लेयर केक लेकर पहुंच गए. बॉबी देओल के फैंस ने ना सिर्फ केक कटवाया. बल्कि उन्हें बड़ी और मोटी माला भी पहनाई है. वहीं बॉबी ने ‘एनिमल’ स्टाइल में फैंस को केक कटिंग में शामिल होने का न्योता दिया. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फैंस उन्हें ‘कंगुवा’ में देखेंगे. ये फिल्म इस साल 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें