एनिमल से हटाया बाॅबी देओल का यह सीन, रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसा करने वाले थे जो देखकर हैरान हो जाते

इन दिनों बाॅलीवुड की फिल्म एनिमल पूरे भारत में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए भले ही दो हफ्ते का समय होने वाला है। लेकिन पूरे देश में इस फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। रोजाना इस फिल्म से जुड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म में विलेन का किरदार [...]

By Amit Rajput · 14/12/2023

इन दिनों बाॅलीवुड की फिल्म एनिमल पूरे भारत में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए भले ही दो हफ्ते का समय होने वाला है। लेकिन पूरे देश में इस फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। रोजाना इस फिल्म से जुड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले बाॅबी देओल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन हटा दिया गया है। जिसमें वें रणबीर कपूर को किस कर रहे थे। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

अनकट में दिखा सकते हैं

एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा- ‘फिल्म के बारे में जब संदीप मुझसे बात करते आए थे तब उन्होंने बताया था कि वो फिल्म के क्लाइमैक्स में एक ऐसा सीन रखेंगे जहां दो भाई एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं पर एक दूसरे को मारना चाहते हैं। इस सीन को मैं बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ शूट करूंगा।

सीन में आप दोनों लड़ रहे होंगे और इसी बीच तुम उसे किस करोगे, इसके बाद तुम गिव-अप नहीं करोगे और वो तुम्हे मार देगा। हमने यह सीन शूट भी किया था पर बाद में संदीप ने इसे डिलीट कर दिया। हो सकता है कि जब फिल्म का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो तब यह सीन दिखाया जाए।’

खुद से किया डांस

बॉलीवुड स्पाई को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा- ‘संदीप के पास म्यूजिक का जबरदस्त सेंस है। उन्हें जमाल कुडू गाना कहीं से मिला और फिर उन्होंने मुझे बताया कि वो इसे मेरी एंट्री पर प्ले करेंगे। इस सीन की कोरियोग्राफी के दौरान हमें समझ नहीं आ रहा था कि इस पर कैसे डांस करें। फिर मुझे अचानक याद आया कि जब मैं छोटा था और पंजाब जाया करता था तब हम ऐसे ही सिर पर ग्लास रखकर डांस किया करते थे। मैंने वो स्टेप किया और संदीप को पंसद आ गया।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full