सिल्वर स्क्रीन पर जल्दी कमबैक करेंगी बिपाशा बासु? बिपाशा ने दिया वापसी का संकेत, कहा – बेटी ने दे दी है काम करने की इजाजत

Bipasa Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasa Basu) ने अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी से साल 2001 में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं लगभग 2 दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. उन्हें आखिरी बार 2020 में डेंजरस स

By ·

Bipasa Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasa Basu) ने अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी से साल 2001 में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं लगभग 2 दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. उन्हें आखिरी बार 2020 में डेंजरस सीरीज में देखा गया था. हालांकि शादी के बाद मां बन चुकी बिपाशा अब जल्दी ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं.

बिपाशा ने दिया संकेत

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बासु ने अपनी वापसी का संकेत दे दिया है. बिपाशा ने बताया कि उनकी बेटी देवी अब उन्हें घर से बाहर निकलने की इजाजत देती है. जिसकी वजह से वो कई इवेंट्स में शिरकत कर पाती हैं. बिपाशा ने कहा कि, मैं काम पर ना लौटने के कई सारे बहाने बना सकती हूं. लेकिन मुझे एक्टिंग से बहुत प्यार है.

बिपाशा का कहना है कि, एक्टिंग के लिए उनका प्यार ही है कि वो जल्दी से जल्दी काम पर लौटना चाहती हैं और इसके लिए उनकी बेटी देवी भी उन्हें नहीं रोकेगी. बिपाशा ने बताया कि, वो अभी भी काम और बेबी के बीच में बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं.

बिपाशा बासु के प्रोजेक्ट

बिपाशा बासु को आखिरी बार हॉरर फिल्म अलोन में करण सिंह ग्रोवर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था. इसी दौरान करण और बिपाशा को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था. हालांकि करियर से ब्रेक लेने के बावजूद बिपाशा ने 2018 में फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क में कैमियो रोल अदा किया था. जिसके बाद बिपाशा फेमस मिनीसीरीज डेंजरस को लेकर चर्चा में थीं.

बिपाशा बासु की पर्सनल लाइफ

बिपाशा बासु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. जिसके बाद 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने एक बेटी को भी जन्म दिया. करण और बिपाशा की बेटी का नाम देवी बासु सिंह ग्रोवर है. वहीं बिपाशा अक्सर बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें – बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी, रणबीर ने किया ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का एलान, जाने कब शुरु होगी शूटिंग

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें