Bigg Boss 16: टीना दत्ता को बचाने के लिए बिग बॉस मेकर्स ने किया ऐलान, इस हफ्ते कोई नहीं होगा बेघर!

Bigg Boss 16 Update: टीवी पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस रियलिटी शो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी पिछले एपिसोड में आपने देखा की प्रियांका चाहर ने अकेले ही बाकी घरवालों की क्लास लगा दी। शो में प्रियंका चाहर और शिव ठाकरे की भी जमकर बहस हुई। लेकिन इन सबके बावजूद [...]

By ·

Bigg Boss 16 Update: टीवी पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस रियलिटी शो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी पिछले एपिसोड में आपने देखा की प्रियांका चाहर ने अकेले ही बाकी घरवालों की क्लास लगा दी। शो में प्रियंका चाहर और शिव ठाकरे की भी जमकर बहस हुई। लेकिन इन सबके बावजूद निमृत कौर अहलूवालिया ने एक बार फिर खेल अपनी तरफ मोड़ लिया है। बता दें अभी जैकपॉट टिकट तो फिनाले और कैप्टेंसी निमृत कौर के पास ही है। आपको बता दें आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क भी दिए जायेंगे। इस एपिसोड में टीना दत्ता और बाकी सदस्य भी नॉमिनेट हो सकते हैं। लेकिन इसी बीच खबर आई है की इस हफ्ते घर से किसी को भी नही निकाला जाएगा।

Bigg Boss 16

कंटेस्टेंट्स नहीं होंगे बेघर

बिग बॉस 16 इस वक्त रोमांचक मोड़ पर है। आए दिन एपिसोड में खूब मसाला देखने को मिल रहा है। इसी बीच Bigg Boss– Tak ने अपने ट्विटर हैंडल से एक न्यूज शेयर की है। इस पोस्ट में बताया गया है की इस हफ्ते कोई भी कैंडिडेट घर से बेघर नहीं होगा। माना जा रहा है की बिग बॉस ने ये चाल टीना दत्ता को बचाने के लिए खेली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट पर यूजर्स भी कॉमेंट कर रहे हैं। बिग बॉस शो मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है की इस बात की पुष्टि अभी बिग बॉस ने ऑफिशियली नहीं किया है। हाल ही में ये भी खबर आई थी की शो को अब फराह खान होस्ट करेंगी। लेकिन अभी तक इसपर कोई अपडेट नहीं है।

सौंदर्या ने अर्चना गौतम की तारीफ की

बीते कुछ एपिसोड पहले सौंदर्य शर्मा को शो से एलिमिनेट किया गया था। घर से बाहर होते ही सौंदर्या ने कई पत्ते खोले हैं। उन्होंने प्रियंका चाहर और शिव ठाकरे को भी लताड़ा। लेकिन सौंदर्या शर्मा ने अर्चना गौतम की जमकर तारीफ की । वो चाहती हैं की शो को अर्चना ही जीते। बहरहाल सौंदर्या शर्मा के जाने के बाद अर्चना गौतम घर में अकेले पड़ गई हैं। बीते कुछ दिन पहले अर्चना और प्रियंका में बातें होने लगी थी। लेकिन हाल ही में दोनो का फिर से झगड़ा हो गया।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें