Bigg Boss पर बायस्ड का ठप्पा, MC Stan के विजेता बनने पर भड़के फैंस

Bigg Boss 16 Finale: आखिरखार वह समय आ ही गया, जब ‘बिग बॉस 16' को अपना विनर मिल गया, लेकिन इतने समय से अपने विनर का इंतजार कर रहे लोग अभी भी खुश नहीं है। जी हां, ‘बिग बॉस' के फैंस एमसी स्टैन के विजेता बनने पर खुश नहीं हैं। फैंस इस कारण से बिग [...]

By Team Khana Talkies · 13/2/2023

Bigg Boss 16 Finale: आखिरखार वह समय आ ही गया, जब ‘बिग बॉस 16’ को अपना विनर मिल गया, लेकिन इतने समय से अपने विनर का इंतजार कर रहे लोग अभी भी खुश नहीं है। जी हां, ‘बिग बॉस’ के फैंस एमसी स्टैन के विजेता बनने पर खुश नहीं हैं। फैंस इस कारण से बिग बॉस को बायस्ड बुला रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिसने पूरे सीजन में कुछ किया नहीं, जो घर जाने की बातें करता था, वह विनर कैसे बन गया?

Salman Khan ने बताया प्रियंका को असली विनर

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में शालीन भनोट और अर्चना गौतम बाहर हो गए थे, जिसके बाद टॉप 3 में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी बचे थे। ऐसे में सबको यही लग रहा था कि शालीन और अर्चना के बाद एमसी स्टैन बाहर जाएंगे, लेकिन प्रियंका के नाम ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, सलमान खान को भी जनता के इस फैसले पर आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रियंका ही विनर हैं।

फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास

अब एमसी स्टैन के जीतने के बाद प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। फैंस ट्वीट कर पूछ रहे हैं क्या पहले से ही विजेता का नाम फिक्स था? क्या बिग बॉस शुरू से ही मंडली को ट्रॉफी देना चाहते थे? अगर नहीं तो फिर एमसी स्टैन क्यों? एक यूजर ने लिखा, ‘अपने आपको देखो कलर्स टीवी वालों…तुमने बायस्ड होकार एक मोस्ट अनडिजर्विंग कंटेस्टेंट को विनर बना दिया। बिना टास्क परफॉर्म किए वह बैठे-बैठे जीत गया।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपको शर्म आनी चाहिए बिग बॉस! मतलब कुछ भी न करो और ट्रॉफी लेकर जाओ वाह भैया।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full