बिग बॉस फेम रोहित वर्मा ने हालही में खुलासा किया है कि उनका यौन शोषण हुआ है।
बिग बॉस फेम रोहित वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया था कि जब वह 8 साल के थे, तब उनके चाचा ने उनका यौन शोषण किया था। जानने के लिए आगे पढ़ें.. बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके रोहित वर्मा जो एक लोकप्रिय फैशन डिज़ाइनर है उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह [...]
बिग बॉस फेम रोहित वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया था कि जब वह 8 साल के थे, तब उनके चाचा ने उनका यौन शोषण किया था। जानने के लिए आगे पढ़ें..
बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके रोहित वर्मा जो एक लोकप्रिय फैशन डिज़ाइनर है उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह 8 साल के थे तब उनके चाचा ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने अपने बचपन में हुए इस दर्दनाक घटना को साझा किया।
फैशन डिज़ाइनर ने बताया पूरा किस्सा
सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन के शो में आए थे। शो में रोहित ने खुलासा किया कि वह एक अच्छे परिवार से आते हैं और उनके परिवार के सदस्यों के पुराने विचार हैं। वह पढ़ाई लिखाई में कुछ खास अच्छे नहीं थे। घर पर उन्हें काफी चिढ़ाया भी जाता था। वह नहीं जानते थे कि उनकी सेक्सुअलिटी क्या है। वह अंदर से औरतों की तरह क्यों महसूस करते हैं। शायद इसीलिए बचपन में उनका रेप हुआ।उन्होंने बताया कि उनके चाचा उन्हें साड़ी पहनाई और उनके शरीर पर गर्म मोम भी लगाया। उन्होंने आगे बताया कि उनके चाचा ने उनके साथ गंभीर अपमानजनक हरकतें की और उन्हें यह सब तीन-चार साल तक झेलना पड़ा।
रोहित ने कहा कि उन्होंने डर के मारे अपने माता पिता को कभी नहीं बताया। उन्होंने मुंबई में एक वेश्या के रूप में काम करने के अपने वर्षों को भी याद किया जहां उन्हें औरतों के कपड़े पहने पढ़ते थे।
बॉयफ्रेंड ने करवा चौथ के दिन उन्हें धोखा दिया
रोहित वर्मा ने बताया कि सुपरस्टार मेल बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया। रोहित वर्मा कहते हैं कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और जब मेरी व्रत खोलने की बारी आई तो वो आया ही नहीं। मैंने अपने प्यार पर विश्वास रखा और उसे ढूंढने डिस्को गया। वहां उसे किसी दूसरी लड़की के साथ पाया। कुछ हफ्ते पहले रोहित वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट फ्रेंड कही जाने वाली निशा रावल को अनफॉलो कर दिया। निशा के वैवाहिक जीवन के समस्या के दिनों में रोहित ने उनका साथ दिया था और करण के खिलाफ काफी बातें कही थी। जिसके कारण करण मेहरा ने हाल ही में रोहित वर्मा पर केस भी दर्ज किया। करण के मुताबिक उनकी इमेज खराब करने में रोहित वर्मा का हाथ है।
This hurts the sentiments of vegetarians. Cummon… Durex you can do better 😉 https://t.co/WzyIUxltlx
— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) September 5, 2022