Bigg Boss को Sumbul Touqeer का इविक्शन पड़ा भारी, भड़के फैंस ने ऐप किए अनइंस्टॉल

Bigg Boss 16: इस बार ‘बिग बॉस 16' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। शो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया की नेटिजंस काफी ज्यादा भड़क गए हैं। लोगों ने ‘Voot' एप अनइंस्टॉल मार दिए हैं। दरअसल, इसका कारण कोई और नहीं बल्कि ‘बिग [...]

By Team Khana Talkies · 3/2/2023

Bigg Boss 16: इस बार ‘बिग बॉस 16’ को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। शो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया की नेटिजंस काफी ज्यादा भड़क गए हैं। लोगों ने ‘Voot’ एप अनइंस्टॉल मार दिए हैं। दरअसल, इसका कारण कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) है, जिन्हें नॉमिनेटेड (sumbul touqeer khan evicted) कर दिया गया है।

सुंबुल तौकीर हुई नॉमिनेटेड

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ में इस बार शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुंबुल तौकीर नॉमिनेटेड हैं और शो में इस बार सलमान खान की जगह करण जौहर एलिमिनेशिन की घोषणा करेंगे। इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया जाता है कि करण जौहर शिव से बोलते हैं कि आपको सबसे कम वोट्स मिले हैं और उनका एलिमिनेशन हो गया। इसके बाद शिव रोते दिखते हैं। यह क्लिप देखकर लग रहा है कि शो में शिव का सफर खत्म हो चुका है। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शिव नहीं बल्कि सुंबुल का शो से एलिमिनेशन हुआ है। सुंबुल के फैन्स को इस खबर से तगड़ा झटका लगा है। इस खबर के बाद ट्विटर पर सुंबुल के सपोर्ट में ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। शुक्रवार को ‘welcome home Sumbul’ टॉपिक ट्रेंड करता दिखा रहा है।

लोगों ने ऐप किए अनइंस्टॉल

इस रिपोर्ट्स को जानने के बाद लोगों ने ‘बिग बॉस 16’ दिखाने वाले सभी ऐप को अनइंस्टॉल कर दिया है। लोग सुंबुल के एलिमिनेशन का जमकर विरोध कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में 180,000 से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं। बता दें कि शो में अब अर्चना गौतम, निमृत अहलूवालिया, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और शिव ठाकरे बचे हैं। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी 2023 को है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full