'तेरे पैंट में नाड़े नहीं', स्काउट की अश्लील टिप्पणी पर भड़कीं लव, बाल मुंडवाने पर मां ने भेजा भावुक मैसेज!

बिग बॉस के घर में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। स्काउट ओपी की अश्लील टिप्पणी ने लव गिल का पारा चढ़ा दिया और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। वहीं, लव के बाल मुंडवाने के फैसले पर उनकी मां का भावुक ऑडियो मैसेज सुनकर घर का माहौल भी बदल गया।

By ·

'तेरे पैंट में नाड़े नहीं', स्काउट की अश्लील टिप्पणी पर भड़कीं लव, बाल मुंडवाने पर मां ने भेजा भावुक मैसेज!

'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों रिश्तों की कड़वाहट और लड़ाइयों ने खूब हंगामा मचा रखा है। कभी दोस्ती की मिसाल देने वाले कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। हाल ही में गेमर स्काउट ओपी और लव गिल के बीच ऐसा विवाद हुआ, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया। स्काउट की एक आपत्तिजनक टिप्पणी से लव इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने उनसे बात करना तक बंद कर दिया। वहीं, विवाद के बाद स्काउट का अपना सिर मुंडवाने और फूट-फूटकर रोने वाला अंदाज भी चर्चा में आ गया है।

लव गिल पर स्काउट ने कर दिया भद्दा कमेंट

दरअसल, गार्डन एरिया में लव गिल, स्काउट ओपी, गुल्लू और कनिका मान आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान लव और गुल्लू की फ्लर्टिंग देखकर स्काउट उन्हें चिढ़ाने लगे। बातचीत के बीच लव ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी' का गाना 'मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला है' गुनगुनाना शुरू कर दिया। इस पर स्काउट ने पहले उनके कैरेक्टर को लेकर तंज कसा और फिर पैंट में नाड़े होने को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर घरवाले भी असहज हो गए।

https://www.instagram.com/reel/Dfp2UvrPEDs/?vrfl=MW1za2lrNjd2cXU5eQ==

शुरुआत में लव इस बात को हंसकर टाल देती हैं, लेकिन जब काजी तौकीर, कनिका और गुल्लू भी स्काउट की टिप्पणी को गलत बताते हैं, तो उनका गुस्सा फूट पड़ता है। लव स्काउट को साफ शब्दों में कहती हैं कि उन्होंने उन्हें इतनी आजादी नहीं दी है कि वह इस तरह की बातें करें। वह स्काउट से सोच-समझकर बोलने और उन्हें सिर्फ एक को-कंटेस्टेंट की तरह ट्रीट करने को कहती हैं।

स्काउट ने मुंडवाया सिर, फूट-फूटकर रोए

लव के साथ विवाद के अलावा स्काउट का अपने पुराने दोस्त यंग डीएसए से भी झगड़ा हो चुका है। टास्क के दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई थी। इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करने और कप्तान बनने का मौका छीनने जैसे सख्त फैसले सुनाए। इन सबके बीच सामने आए नए प्रोमो में स्काउट अपना सिर मुंडवाते और अकेले में रोते नजर आए। उनके इस बदले हुए अंदाज ने घरवालों को भी हैरान कर दिया।

बेटे के सपोर्ट में आईं स्काउट की मां

https://x.com/khabarshow/status/2121146019492880820?a=IiGeYAUqX5GIpgNonAc&s=19

वहीं, लगातार विवादों के बीच स्काउट की मां सस्मिता सिंह ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर बेटे का बचाव किया है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि तन्मय को अधूरे प्रोमो देखकर जज न करें। उनका कहना है कि कई बार शो में बिना पूरा संदर्भ दिखाए कुछ पलों को अलग तरीके से पेश किया जाता है, जिससे गलत धारणा बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्काउट की शो के बाहर भी जिंदगी, करियर और रिश्ते हैं। इसलिए कोई भी राय बनाने से पहले दर्शकों को पूरा एपिसोड देखना चाहिए।

इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शक दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग स्काउट की भाषा को गलत बता रहे हैं, तो कुछ लव के रिएक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का असर दोनों के रिश्ते और उनके बिग बॉस के सफर पर कितना पड़ता है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें