Bigg Boss 16 Finale: इस दिन है बिग बॉस 16 का फिनाले, जानें डेट, टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सबकुछ
Bigg Boss 16 Finale Date and Time: ‘बिग बॉस 16' के फिनाले में बस एक ही दिन बाकी है। 12 फरवरी 2023 को शो का फिनाले होने वाला है। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कल शो के विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा। बता दें कि टॉप 5 [...]
Bigg Boss 16 Finale Date and Time: ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले में बस एक ही दिन बाकी है। 12 फरवरी 2023 को शो का फिनाले होने वाला है। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कल शो के विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा। बता दें कि टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और शालीन भनोट है। तो आइए जानते हैं आपको शो से जुड़ी हर एक जानकारी बताते हैं।
Bigg Boss 16 Finale Date and Time
बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो रात 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक 12 फरवरी 2023 को स्ट्रीम होगा, जिसे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। आप चाहे तो इसे जियो टीवी या फिर वूट पर देख सकते हैं। हालांकि, वूट पर देखने के लिए आपका इसका सबस्क्रिब्शन लेना पड़ेगा।
Where to Vote for Bigg Boss 16
अगर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको उन्हें वोट करना होगा। वोटिंग करने का तरीका बेहत आसान है। इसके लिए आपको वूट एप या वेबसाइट पर जाकर वोट करना है। इसके लिए आपको वूट एप पर अकाउंट बनान होगा। आप 12 फरवरी 2023 के दोपहर 12 बजे तक वोट कर सकते हैं। उसके बाद वोटिंग लाइन बंद हो जाएंगी।