Exclusive: Big Boss के बाद अब खतरों से खेलेंगे अभिषेक कुमार? रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खिलाड़ी 14 में आएंगे नजर!
Abhishek Kumar: छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के रनरअप रहे अभिषेक कुमार काफी चर्चा बटोर रहे हैं. बिग बॉस के घर से निकालने के बाद भी अभिषेक की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. ऐसे में फैंस अभिषेक को फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. इसी बीच खबरें आ रही [...]
Abhishek Kumar: छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के रनरअप रहे अभिषेक कुमार काफी चर्चा बटोर रहे हैं. बिग बॉस के घर से निकालने के बाद भी अभिषेक की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. ऐसे में फैंस अभिषेक को फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि, Abhishek Kumar कलर्स टीवी के फेमस शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का हिस्सा बन सकते हैं. जिसपर अभिषेक ने भी चप्पी तोड़ दी है.
रोहित शेट्टी ने दिया ऑफर
खतरों के खिलाड़ी का अपकमिंग सीजन काफी सूर्खियों में हैं. शो के कंटेस्टेंट पर सस्पेंस बना हुआ है. इस शो को मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं. ऐसे में शो की टीम ने अभिषेक से भी संपर्क किया था. खबरों की मानें तो, अभिषेक को शो में आने के लिए ऑफर दिया गया था. मगर अभिषेक ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद फैसला करने की बात कही थी. वहीं अब बिग बॉस खत्म होने के बाद फैंस अभिषेक के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.
अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में जब अभिषेक से खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बनने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इसपर अभी तक विचार नहीं किया है. अभिषेक का कहना था कि, “मैंने इसके बारे में बातचीत सुनी है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टी नहीं हुई है. हालांकि मुझे क्लौस्ट्रफोबिया है, जिसका सामना करने में शो मेरी मदद कर सकता है. लेकिन मैं फिलहाल कुछ भी निश्चित नहीं कर सकता.”
अभिषेक कुमार का वर्कफ्रंट
अभिषेक ने म्यूजिक वीडियो में बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरूआत की थी. वहीं बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने के बाद अभिषेक की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. वहीं अभिषेक जल्दी ही मन्नारा चोपड़ा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे.