Big Boss 17 Finale Highlights: 6 घंटे चला बिग बॉस 17 का फिनाले, जाने कैसे क्या हुआ, देखें पूरी हाईलाइट्स

Big Boss 17 Finale: छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस 17 का फिनाले (Big Boss 17 Finale) बीती देर रात को खत्म हो चुका है. वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और अभिषेक कुमार शो के पहले रनरअप रहे हैं. इसके अलावा मनारा चोपड़ा तीसरे, अंकिता लोखंडे चौथे [...]

By Sakshi Pandey · 29/1/2024

Big Boss 17 Finale: छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस 17 का फिनाले (Big Boss 17 Finale) बीती देर रात को खत्म हो चुका है. वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और अभिषेक कुमार शो के पहले रनरअप रहे हैं. इसके अलावा मनारा चोपड़ा तीसरे, अंकिता लोखंडे चौथे और अरुण माशेट्टी पांचवे नम्बर पर आकर बाहर हो गए हैं.

6 घंटे चला फिनाले

बिग बॉस सीजन 17 पिछले साल 2023 में 16 अक्टूबर को शुरु हुआ था. 105 दिन  के बाद शो 28 जनवरी को खत्म हो गया. वहीं बिग बॉस के पिछले 16 सीजन का फिनाले महज 3 घंटे का था. मगर पहली बार बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले 6 घंटे का देखने को मिला. फिनाले शाम 6 बजे से शुरु होने के बाद रात 12 बजे तक चला था. जिसके साथ शो के होस्ट सलमान ने विनर का एलान किया था.

विनर को मिला ढेर सारा प्राइज

शो की शुरुआत से ही मुनव्वर फारुकी दावा कर रहे थे कि, इस बार की ट्रॉफी उनके घर डोंगरी जाएगी. वहीं मुनव्वर की तमन्ना पूरी हो गई है. बिग बॉस 17 की ट्रॉफी लेकर मुनव्वर डोंगरी पहुंच गए हैं. वहीं शो में जीत हासिल करने पर मुनव्वर फारुकी को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपए की प्राइज मनी और हुंडई क्रेटा कार भी मिली है. वहीं शो के रनरअप रहे अभिषेक कुमार को भी अच्छी खासी धनराशि मिली है. ऐसे में मुनव्वर फारुकी की जीत पर फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं.

मुनव्वर फारुकी ने किया शुक्रिया

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुखी ने फैंक का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं. मुझे जो प्यार मिल रहा है. वो मुझे बाहर आकर पता चला है. इस तरह के फैंस नसीब वालों को मिलते हैं और मुनव्वर नसीब वाला है.

बिग बॉस सीजन 17

बता दें कि, शो के फिनाले में महज 5 कंटेस्टेंट बचे थे. वहीं फिनाले खत्म होने तक सभी धीरे-धीरे एलिमिनेट होते गए. फिनाले की शुरुआत काफी शानदार हुई थी. इस फिनाले में कई सितारों ने भी शिरकत की. वहीं शो में सबसे ज्यादा लाइम लाइट अंकिता लोखंडे ने लूटी थी. मगर अकिंता चौथे नम्बर पर ही एलिमिनेट हो गईं. वहीं तीसरे पायदान पर पहुंची मन्नारा चोपड़ा को भी शो से बाहर होने पड़ा. जिसके बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी में असली टिक्कर देखने को मिली. मगर जनता की वोटिंग में मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full