Bhumika Chawla: भूमिका चावला को माधुरी दीक्षित बनते देखना चाहते थे यश चौपड़ा?

Bhumika Chawla: सलमान खान की मशहूर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला (Bhumika Chawla) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने यश चौपड़ा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. जिसमें यश चौपड़ा न

By Sakshi Pandey · 27/4/2023

Bhumika Chawla: सलमान खान की मशहूर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला (Bhumika Chawla) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने यश चौपड़ा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. जिसमें यश चौपड़ा ने उन्हें माधुरी दीक्षित से कम्पेयर किया था.

दरअसल फिल्म ‘तेरे नाम’ के बाद भूमिका चावला रातों रात स्टार बन गई थीं. इस फिल्म में समलान खान के अपोसिट रोल निभाने के बाद भूमिका पैन इंडिया एक्ट्रेस के रूप में उभरी थीं. जिसके बाद भूमिका ने कई हिन्दी और तेलगु फिल्मों में भी काम किया. मगर 2007 में भूमिका शादी के बंधन में बंध गई और उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. इसी कड़ी में यश चौपड़ा ने भूमिका को अपने ऑफिस में बुलाया था.

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने बताया कि, “2011 में मुझे यश चौपड़ा का फोन आया था. उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई थी. जिसके बाद मैं उनके ऑफिस पहुंची और मैं बार-बार घड़ी की तरफ देख रही थी. ऐसे में यश सर ने मुझसे पूछा कि, क्या तुम जल्दी में हो? या तुम एक बूढ़े आदमी के साथ बैठकर बोर हो रही हो? मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई और मैंने उनसे कहा कि, मैं आपका कीमती वक्त बर्बाद कर रही हूं. जिसके जवाब में यश चौपड़ा ने बोला कि, उसकी चिंता तुम मत करो.”

भूमिका आगे बताती हैं कि, यश चौपड़ा ने  मुझसे पूछा कि, “तुमने इतनी जल्दी शादी क्यों कर ली. साथ ही उन्होंने मुझसे मेरे पति के बारे में भी पूछा. सारे सवाल पूछने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि, तुम तो माधुरी दीक्षित बन सकती थी. मैंने उनसे कहा कि, सर आपने कह दिया समझिए मैं बन गई. मेरे लिए ये बहुत बड़ा रिवॉर्ड है.”

ये भी पढ़ें – ऐश्वर्या को याद आई ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान के लिए बनी नंदिनी, बोलीं- मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि…

बता दें कि, भूमिका पिछले 23 सालों से हिन्दी फिल्मों में नजर नहीं आई थीं. जिसके बाद भूमिका को आखिरी बार फिल्म “एम.एस.धोनी” में सुशांत सिंह राजपूत की बहन के रूप में देखा गया था. वहीं लम्बे ब्रेक के बाद भूमिका ने सलमान स्टारर फिल्म से फिर पर्दे पर एंट्री कर ली है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full