रिप्लेसमेंट पर ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- मैंने ‘मुन्ना भाई’ और ‘जब वी मेट’ साइन कर ली थी, लेकिन…
‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) अब भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर ना आएं, लेकिन वह फिर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में भूमिका सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने इस बात का [...]
‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) अब भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर ना आएं, लेकिन वह फिर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में भूमिका सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने इस बात का खुलासा किया है कि, उन्हें बॉलीवुड में ‘जब वी मेट’ और ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी और भी कई बड़ी फिल्मों में लीड रोल ऑफर किया गया था। लेकिन किसी वजह से ये फ़िल्में उनके हाथ से निकल गई।
हाल ही में भूमिका आरजे सिद्धार्थ कानन के चैट शो में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि, “मुझे ‘तेरे नाम’ फिल्म के बाद कई प्रपोजल मिले। मैं हमेशा अपने काम को लेकर क्रिएटिव और चूजी रही हूं। मैंने इसके बाद एक बड़ी फिल्म साइन की थी लेकिन दुर्भाग्य से प्रोडक्शन बदल गया, फिर हीरो बदल गया, फिल्म का टाइटल बदल गया। फिर हीरोइन भी बदल दी गई। लेकिन अगर मैंने ऐसा किया होता तो बात अलग थी, तो वे कहते हैं, जो लिखा है वो होता है। मैंने उस फिल्म का एक साल इंतजार किया और कोई और फिल्म साइन नहीं की। बाद में मैंने एक और फिल्म साइन की, जो हुई भी नहीं। बाकी जो की गई वो शायद उतनी चली नहीं या चली। यह सिर्फ जुए की तरह है, आप नहीं जानते कि कब और कौन सी फिल्म चलेगी।”
भूमिका ने आगे बताया कि, “मुझे तब बुरा लगा था जब ‘जब वी मेट’ के लिए मुझे साइन किया गया और फिर ये नहीं हुआ। मैं इस फिल्म के लिए पहली पसंद थी। मुझे बॉबी देओल के ऑपोज़िट कास्ट किया गया था। जब इस फिल्म का नाम ‘ट्रेन’ रखा गया था। हमारे बाद इस फिल्म के लिए शाहिद और आयशा टाकिया और फिर शाहिद और करीना कपूर को कास्ट किया गया। इस तरह चीजें हुईं लेकिन यह ठीक है।”
भूमिका ने आगे कहा, “मुझे केवल एक बार बुरा लगा और फिर कभी नहीं क्योंकि मैं बस आगे बढ़ गई। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस साइन की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मणि (रत्नम) सर के साथ कन्नथिल मुथमित्तल नहीं हुई।”
बता दें भूमिका चावला ने ‘राधे’ और ‘रन’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी और सिम्पलिसिटी से सबका मन मोह लिया था। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु भाषा में भी दर्जनों फ़िल्में की। फिल्म ‘तेरे नाम’ साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के जरिए भूमिका को खास पहचान मिली है।