Bhool Bhulaiya 3 के निर्देशक अनीस बज़मी के साथ हुआ हादसा! क्या पोस्टपोन होगी फिल्म की शूटिंग?

Bhool Bhulaiya 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर फैंस में काफी बज है. पिछले कई दिनों से फिल्म की स्टार कास्ट के लिए नए-नए नाम सामने आ रहे हैं. खबरों की मानें तो अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. मगर इसी बीच Bhool Bhulaiya 3 के [...]

By ·

Bhool Bhulaiya 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर फैंस में काफी बज है. पिछले कई दिनों से फिल्म की स्टार कास्ट  के लिए नए-नए नाम सामने आ रहे हैं. खबरों की मानें तो अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. मगर इसी बीच Bhool Bhulaiya 3 के डायरेक्टर अनीस बज़मी के साथ हादसा हो गया है. जिसके चलते फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

अनीस बज़मी का पैर टूटा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अनीस बज़मी फिल्म के लिए बेस्ट लोकेशन की तलाश में थे. जिसके लिए अनीस ने कई शहरों के चक्कर लगाए. इसी बीच अचानक उनका पैर मुड़ गया और पैर में फ्रैक्चर हो गया है. इसका खुलासा खुद अनीस बज़मी ने किया है. अनीस बज़मी ने बताया कि- “फिल्म की शूटिंग लोकेशन एक्सप्लोर करने के लिए अलग-अलग शहर घूम रहा था. इसी बीच एक जगह मेरा पैर ट्वीस्ट हो गया और पैरों में फ्रैक्चर आ गए हैं. सर्जन ने कहा कि, इसमें फौरन प्लेट्स लगवानी होगी. लेकिन मैंने उनसे मना कर दिया. मैंने कहा कि आप केवल प्लास्टर चढ़ा दें बाकि चीजें मैं मुंबई जाकर कर लूंगा.”

पोस्टपोन होगी फिल्म की शूटिंग

अभी तक खबरें थी कि, भूल भुलैया का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है. वहीं फिल्म 10 मार्च से फ्लर पर आ सकती है. मगर अनीस बज़मी के पैरों में फ्रैक्चर होने के बाद कई लोगों का मानना है कि, भूल भुलैया 3 की शूटिंग पोस्टपोन कर दी जाएगी. ऐसे में जब अनीस बज़मी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मुझे जो रिसर्च और छानबीन करनी थी. उस वक्त वो नहीं पाया. मुंबई आकर अभी मैंने प्लेट्स डलवा ली है और ऑफिस आकर काम भी कर रहा हूं. हमारी मनोरंजन की दुनिया में यह लाइन बहुत मशहूर है कि, शो मस्ट गो ऑन (शो चलते रहना चाहिए) …और मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से मेरी टीम को कोई दिक्कत हो.”

कब शुरू होगी शूटिंग

अनीस के बयानों से साफ है कि, भूल भुलैया 3 की शूटिंग अपने तय समय पर ही शुरू होगी. वहीं अनीस का कहना है कि, उन्होंने फिल्म के लिए छह शहरों को एक्सप्लोर किया है. हालांकि अभी तक शूट की लोकेशन तय नहीं हुई है. बता दें कि, भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, कियारा अडवाणी और विद्या बालन के लीड रोल निभाने की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, फिल्म में कियारा की जगह सारा अली खान को कास्ट किया जाएगा. वहीं विद्या का साथ देने के लिए माधुरी दीक्षित भी भूतनी बनकर फिल्म में एंट्री लेंगी. मगर इन खबरों की अभी तक औपचारिक पुष्टी नहीं की गई है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें