VIDEO: घूमने-फिरने के लिए चोर ने चुराया ट्रक, डीजल खत्म हुआ तो छोड़कर चला गया
चोरी के आज तक आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बता रहे हैं, जिसने चोरी पैसों के लिए नहीं बल्कि घूमने-फिरने के लिए की थी। यह मामला भिलाई से सामने आया है। यहां छावनी पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया [...]
चोरी के आज तक आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बता रहे हैं, जिसने चोरी पैसों के लिए नहीं बल्कि घूमने-फिरने के लिए की थी। यह मामला भिलाई से सामने आया है। यहां छावनी पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तालाब के पास खड़ा ट्रक सुबह हुआ गायब
सोशल मीडिया पर इस चोर का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि, 21 अप्रैल 2023 को हैवी ट्रांसपोर्ट के मालिक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह के यहां काम करने वाले ड्राइवर सुनिल कुमार डोंगरे छावनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सुनिल कुमार डोंगरे के मुताबिक, 20 अप्रैल को रात में करीब 10 बजे उन्होंने 14 चक्का ट्रक लेकर बैकुण्ठधाम मंदिर के सामने एक तालाब के पास खड़ा कर दिया था। ट्रक को लॉक करके वह अपने घर पर सोने चला गया था। अगले दिन सुबह जब 7:30 बजे वह आया तो देखा ट्रक वहां से गायब था। फिर उसने तुरंत पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
सीसीटीवी के जरिए पकड़ाया चोर
पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी ट्रक ले जाते हुए दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद शारदा पारा केम्प 2 निवासी दावेदार उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गोलू ने चोरी करना स्वीकार किया। एसपी अभिषेक पल्लव के सामने आरोपी गोलू ने स्वीकार किया कि वह ऑटो चलाता है।
घूमने के लिए चुराया ट्रक
चोरी वाले दिन वह नशे में था। उसने वैकुंठधाम तालाब के पास कई ट्रक खड़े देखे और फिर उनमे से एक ट्रक में चढ़कर उसने तार जोड़कर उसे स्टार्ट कर लिया। जलेबी चौक के पास उसका डीजल खत्म हो गया और वो वहां ट्रक छोड़कर भाग गया। हैरानी वाली बात ये है कि जब एसपी अभिषेक पल्लव ने चोर से चोरी करने की वजह पूछी तो उसने कहा कि उसने ट्रक घूमने के लिए चुराया था। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। आप भी देखें ये वीडियो।