Exclusive: सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज होगी बियॉन्ड द स्टार, डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे भाईजान की जिंदगी के कई अनसुने राज

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. वहीं फैंस भी बेहद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि टाइगर 3 की रिलीजिंग के बाद दबंग खान फैंस को एक बेहतरीन तोहफा देने वाले हैं. सलमान अपने जन्मदिन पर एक [...]

By Sakshi Pandey · 7/11/2023

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. वहीं फैंस भी बेहद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि टाइगर 3 की रिलीजिंग के बाद दबंग खान फैंस को एक बेहतरीन तोहफा देने वाले हैं. सलमान अपने जन्मदिन पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज लॉन्च करेंगे. जिसमें सलमान की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे देखने को मिलेंगे.

यूलिया का आइडिया

सलमान खान की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का आइडिया उनकी करीबी दोस्त और एक्स गर्ल फ्रेंड यूलिया वंतूर का था. वहीं यूलिया इस डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रही हैं. खबरों की मानें तो डॉक्यूमेंट्री का पोस्ट प्रोडक्शन काम भी पूरा हो चुका है.

बियॉन्ड द स्टार

सलमान खान की निजी जिंदगी पर बनने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का नाम बियॉन्ड द स्टार होगा. जिसमें सलमान के कई करीबी लोग मौजूद रहेंगे. वहीं डॉक्यू सीरीज में सलमान की फैमिली, दोस्तों और रिश्तेदारों के इंटरव्यू भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में सभी दबंग खान की जिंदगी के कुछ अनसुने राज फैंस के साथ शेयर करते नजर आएंगे. सलमान को बतौर सुपरस्टार तो सभी जानते हैं. मगर कैमरे के पीछे भाई जान कैसे रहते हैं. इसका खुलासा इस डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलेगा.

कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री

सलमान खान पर बनने वाली मोस्ट अवेटेड डॉक्यू सीरीज बियॉन्ड द स्टार को सलमान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा. बता दें कि, दबंग खान 27 दिसबंर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. इसी दिन फैंस को भाई जान की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी जानने को मिलेंगे.

टाइगर 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी. वहीं फिल्म के टिकटों की एड़वांस बुकिंग शुरु हो चुकी है. ऐसे में 3 दिन के अंदर फिल्म के लाखों टिकट बिक चुके हैं. इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा शाहरुख खान का भी कैमियो मौजूद रहेगा. वहीं इमरान हाशमी फिल्म में विलेन का रोल अदा करेंगे.

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने लगाई पाक टीम को लताड़, कहा – ‘विराट कोहली की सफलता के पीछे है अनुष्का शर्मा का हाथ’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full