Gadar 2 की रिलीज से पहले फिल्म का एक सीन हुआ लीक, तारा सिंह के अवतार में दिखे एक्टर
Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘गदर-एक प्रेम कथा' साल 2021 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म का एक सीन लीक हो गया है, जो सोशल मीडिया पर [...]
Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘गदर-एक प्रेम कथा’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म का एक सीन लीक हो गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं यह वीडियो। Read this also: Rakhi Sawant ने पति Adil Khan Durrani पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा- ‘आदिल मुझे…’
लीक हुआ Gadar 2 की फिल्म का सीन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। यह क्लिप ‘गदर-2’ की शूटिंग के समय का है। इस वीडियो को ट्विटर पर किसी गोलो मीना नाम के शख्य ने शेयर किया है। वीडियो में तारा सिंह का रोल निभा रहे सनी देओल (sunny deol gadar 2) एक सीमेंट के खंभे को उखाड़ते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक सीन इस फिल्म के पहले पार्ट में भी था। जहां, पाकिस्तानियों से लड़ते वक्त तारा सिंह हैंडपंप उखाड़ते दिख रहे थे। Read this also: Arjun Kapoor ने अपनी मां को लिखा इमोशनल नोट, अनदेखी तस्वीर शेयर कर किया विश
Gadar 2 Shooting Wraped #short #viralshorts #gadar2 pic.twitter.com/ym4xu41YsG
— golu meena (@golumee48710705) January 28, 2023
फिर रिलीज होगी ‘गदर’
बता दें कि ‘गदर 2’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स ‘गदर’ को फिर से रिलीज करने वाले हैं। ‘गदर’ को 15 जून 2023 को रिलीज किया जाएगा। यह फैसला फिल्म का बज क्रिएट करने के लिए किया जा रहा है। ‘गदर’ (gadar ek prem katha full movie) को दोबारा रिलीज़ किए जाने के प्लान के बारे में प्रोडक्शन कंपनी Zee Studios के एक ऑफिशियल ने PTI से बात करते हुए कहा, ”गदर के दूसरे पार्ट को लीड करने के इरादे से ज़ी स्टूडियोज़ ने ‘गदर’ के डिजिटली रीस्टोर किए गए फॉरमैट को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का प्लान बनाया है। ठीक वैसे ही जैसे, ‘अवतार’ को रिलीज़ किया गया था। ये फिल्म उसी दिन रिलीज़ होगी, जिस दिन ओरिजिनल रिलीज़ हुई थी। यानी 15 जून।” Read this also: Anurag Kashyap ने Shah Rukh Khan संग काम करने से किया मना! कहा- ‘उनके साथ कोई काम नहीं…’