IND vs SA: “कभी शक नहीं करना की…”, फाइनल से पहले कोहली को लेकर नासिर हुसैन का ‘विराट’ बयान हुआ वायरल
कोहली इस टूर्नामेंट में अभी तक सात पारियों में केवल 75 रन बना पाए हैं Ind Vs SA: सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद, भारत और दक्षिण अफ्रीका ब्रिजटाउन, बारबाडोस में टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे. टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में सर्वाधिक 741 रन बनाने वाले कोहली इस टूर्न
कोहली इस टूर्नामेंट में अभी तक सात पारियों में केवल 75 रन बना पाए हैं
Ind Vs SA: सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद, भारत और दक्षिण अफ्रीका ब्रिजटाउन, बारबाडोस में टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे. टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में सर्वाधिक 741 रन बनाने वाले कोहली इस टूर्नामेंट में अभी तक सात पारियों में केवल 75 रन बना पाए हैं. विराट कोहली को लेकर हमेशा फैंस को काफी उम्मीदें रही रही हैं और विराट ने कई मौको पर फैंस को बेहद ही खुशी के पल को जीने का मौका भी दिया है।
लेकिन इस टी 20 विश्व कप में विराट अपने काबिलियत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसको लेकर फैंस थोड़े मायूस जरूर हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट के बल्लेबाज़ी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विरोधी टीमों को इशारोंमें ही समझने की पूरी कोशिश की है.
विराट को लेकर नासिर हुसैन ने कहा
फाइनल मुकाबले में विराट की बल्लेबाज़ी को नासिर हुसैन ने कहा की विराट के काबिलियत को सब जानते हैं और वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और प्रदर्शन भी कर के दिखाया है इसलिए आप कभी भी उनके ऊपर संदेह नहीं कर सकते हैं.
Nasser Hussain on Virat Kohli:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 29, 2024
"He's the man for big matches". 👑pic.twitter.com/eUQztMCsGB
टी20 विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने:
- भारत: 4
- दक्षिण अफ़्रीका: 2
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कुल मिलाकर टी20 आमने-सामने:
- भारत: 14
- दक्षिण अफ़्रीका: 11