Breaking: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दर्शकों को आई हनुमान की याद, कहा- ‘काश दारा सिंह जिंदा होते…’

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. ऐसे में भगवान राम की नगरी अयोध्या में सितारों का मेला लग रहा है. हर कोई एक-एक करके अयोध्या का रुख करता नजर आ रहा है. वहीं राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले रामायण के राम और सीता यानी [...]

By Sakshi Pandey · 18/1/2024

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. ऐसे में भगवान राम की नगरी अयोध्या में सितारों का मेला लग रहा है. हर कोई एक-एक करके अयोध्या का रुख करता नजर आ रहा है. वहीं राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले रामायण के राम और सीता यानी अरुण ग्रोविल और दीपिका चिखलिया ने भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए हैं. ऐसे में राम और सीता को साथ में देखकर फैंस को हनुमान यानी दारा सिंह की याद आ गई है.

वायरल वीडियो ने किया लोगों को भावुक

रामानंद सागर की रामायण के मुख्य पात्र रहे अरुख ग्रोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को दशकों बाद साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. राम, सीता और लक्ष्मण को अयोध्या की गलियों में घूमता देखकर दर्शक भी काफी उत्साहित है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मगर इसी बीच सभी को दारा सिंह की कमी खल रही है. ऐसे में वीडियो के नीचे कई यूजर्स ने भावुक कमेंट किए हैं.

यूजर्स को आई हनुमान उर्फ दारा सिंह की याद

टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण को साथ में देखकर फैंस भावुक हो गए हैं. वहीं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एतिहासिक मौके पर सभी भगवान राम के परम भक्त हनुमान को याद कर रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – वीर हनुमान को मिस कर रही हूं…दारा सिंह जी नमस्कार. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि सच में राम,लक्ष्मण, सीता मइया आ गए हैं अयोध्या, बस हनुमान जी की कमी है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, काश हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह आज जिंदा होते, तो प्रभु राम को मंदिर में विराजमान होता देखकर बहुत खुश होते.

दारा सिंह का किरादर

रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था. वहीं उनके किरदार को लोग आज भी पसंद करते हैं. हालांकि 12 जुलाई 2012 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से दारा सिंह की मृत्यु हो गई थी. दारा सिंह बेशक अब इस दुनिया में नहीं है. मगर हनुमान के रुप में उनका किरदार हमेशा लोगों के जहन में जिंदा रहेगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full