BAN vs SL: कांटे के मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को धोया, मुस्तफिजुर और रिशाद हुसैन की घातक गेंदबाजी
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हुए कांटे के टक्कर में बांग्लादेश को 2 विकेट से करीबी जीत मिली। T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें लीग मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को कांटे के मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। सांसें रोक देने वाले इस मैच में बांग्लादेश के
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हुए कांटे के टक्कर में बांग्लादेश को 2 विकेट से करीबी जीत मिली।
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें लीग मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को कांटे के मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। सांसें रोक देने वाले इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं श्रीलंका के गेंदबाज नुवान तुषारा ने 4 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया था, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए और बांग्लादेश ने जीत के लिए मिले टारगेट को हासिल कर लिया।
3 Balls: 3 Sixes
— PTV Sports (@PTVSp0rts) June 8, 2024
SL vs BAN;#SLvsBAN#T20WorldCup #T20WorldCup2024onPTVSports pic.twitter.com/EJIVfjUcnn
इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीता था और फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की और श्रीलंका की टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन के स्कोर पर रोक दिया। बांग्लादेश को जीत के लिए 125 रन का टारगेट मिला था, लेकिन श्रीलंका ने इस टीम को कड़ी टक्कर दी फिर भी इस टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। रिशाद हुसैन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
मुस्तफिजुर और रिशाद की घातक गेंदबाजी
पहली पारी में श्रीलंका की टीम सिर्फ 124 के स्कोर पर निपट गई और इस टीम को इतने कम स्कोर पर आउट करने में बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन की गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। मुस्तफिजुर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं रिशाद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। तास्कीन अहमद को 2 विकेट जबकि तंजीम हसन को एक सफलता मिली। श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने सबसे बड़ी 47 रन की पारी खेली जबकि धनंजय डिसिल्वा ने 21 रन जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रन की पारी खेली। कप्तान वानिंदु हसरंगा इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए।
T-20 World Cup 2024
— PTV News (@PTVNewsOfficial) June 8, 2024
Nail Biting Match(SL Vs BAN)
BANGLADESH won by Two Wickets#SLvBAN #T20WorldCup #T20WorldCup2024onPTVSports pic.twitter.com/dnuRcXdVSe
नुवान की मेहनत गई बेकार
बांग्लादेश को जीत के लिए 125 का टारगेट मिला था जो ज्यादा बड़ा तो नहीं था, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए बांग्लादेश को खासी मेहनत करनी पड़ी। नुवान तुषारा ने दूसरी पारी में 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए और बांग्लादेश को बैकफुट पर ला दिया, लेकिन ये टीम किसी तरह से जीत तक पहुंच ही गई। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदय ने 40 रन की उपयोगी पारी खेली जबकि लिटन दास ने 36 रन बनाए। महमुदूल्ला ने 13 गेंदों पर नाबाद 16 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 7 रन की पारी खेली।