OMG! बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने चोरी-छुपे रचाई शादी! दोनों कपल्स की है एक बेटी? देखें वायरल फैमिली फोटो
Prabhas: बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म बाहुबली में अमरेंद्र बाहुबली और राजकुमारी देवसेना की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. बाहुबली के किरदार में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक दी थी. तो वहीं देवसेना के रोल में अनुष्का शेट्टी की परफॉर्मेंस भी
Prabhas: बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म बाहुबली में अमरेंद्र बाहुबली और राजकुमारी देवसेना की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. बाहुबली के किरदार में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक दी थी. तो वहीं देवसेना के रोल में अनुष्का शेट्टी की परफॉर्मेंस भी काफी लाजवाब थी. हालांकि प्रभास और अनुष्का की फैमिली फोटो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. जिसे देखने के बाद लोग दोनो कपल्स की सीक्रेट वेडिंग के कयास लगा रहे हैं. तो आइए हम आपको इस खबर की सच्चाई से रुबरु करवाते हैं.
सीक्रेट डेटिंग की खबरें
दरअसल फिल्म बाहुबली में प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था. जिसके बाद से दोनों की सीक्रेट डेटिंग की खबरों ने भी तूल पकड़ लिया था. कई लोगों का मानना था कि दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मगर प्रभास और अनुष्का ने हमेशा से इस बात पर चुप्पी साध रखी थी. वहीं इन दिनों दोनों कपल्स की कुछ फोटोज अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं.
शादी की फोटो आई सामने
प्रभास और अनुष्का की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं. जिसमें प्रभास दुल्हे के लिबाज में नजर आ रहे हैं. तो वहीं दुल्हन के जोड़े में अनुष्का भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. यही नहीं फोटो में दोनों कपल्स की एक छोटी बेटी भी दिखाई दे रही है. ऐसे में फोटोज देखने के बाद फैंस प्रभास और अनुष्का पर सीक्रेट वेडिंग का आरोप लगा रहे हैं. मगर वास्तव में इसकी सच्चाई कुछ और ही है.
वायरल तस्वीरों का सच
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रभास और अनुष्का की परफेक्ट फैमिली पिक्चर दिखने वाली ये सभी तस्वीरें झूठी हैं. जी हां, तकनीकि और एआई के इस जमाने में कुछ भी संभव है. वहीं प्रभास और अनुष्का के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. दोनों एक्टर्स के फैंस ने AI की मदद से ये तस्वीरें बनाई हैं. जोकि दिखने में बिल्कुल असली लग रही हैं. जाहिर है, फैंस का पागलपन देखने के बाद प्रभास और अनुष्का के भी होश उड़ गए होंगे.
ये भी पढ़ें – इस कॉमेडी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगें आमिर खान, अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ को देंगे टक्कर