Watch: फीमेल फैन ने सबके सामने Salman Khan के साथ कर दी ऐसी हरकत की ‘टाइगर 3’ एक्टर भी रह गए हैरान, वायरल हुआ Video

सलमान खान बीती रात आनंद पडिंत के बर्थडे बैश में नजर आए थे. इस दौरान उनके फैंस ने भी उनसे मुलाकात की. जिसकी एक वीडियो और तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. Salman Khan: बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने कल अपना 60वां जन्मदिन मनाया . अपने इस खास दिन पर [...]

By Shaikh Almina · 22/12/2023

सलमान खान बीती रात आनंद पडिंत के बर्थडे बैश में नजर आए थे. इस दौरान उनके फैंस ने भी उनसे मुलाकात की. जिसकी एक वीडियो और तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

Salman Khan: बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने कल अपना 60वां जन्मदिन मनाया . अपने इस खास दिन पर उन्होंने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की. सलमान खान भी आनंद पंडित के बर्थडे बैश में पहुंचे. इस दौरान की तमाम वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में फैंस से घिरे सलमान खान

पार्टी से एक और वीडियो सामने आई हैं ,जिसमें सलमान खान अपने फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस वीडियो में एक फीमेल फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वीडियो में सलमान खान के साथ एक लेडी नजर आ रही हैं. वो पहले सलमान को साइड हग करके खड़ी होती है और उन्हें आई लव यू कहती है.

फीमेल फैन ने भाईजान के हाथ पर किया किस

वीडियो में आगे ये लेडी भाईजान के हाथ को पकड़कर उस पर किस कर लेती है. इसके बाद सलमान थोड़ा ऑक्वर्ड फील करते हैं लेकिन वो उन्हें थैंक्यू कह कर निकल जाते हैं. वीडियो में सलमान ने लिए फैंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन में फीमेल फैंस सलमान के साथ पिक्चर्स क्लिक कराती नजर आ रही हैं.

पार्टी में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से मिले सलमान

बता दें कि, इस बर्थडे बैश में सलमान खान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से गले मिलते भी नजर आए थे. एक्टर्स की ये वीडियो भी खूब वायरल हुई थी. लुक की बात करें तो, इस दौरान भाईजान ब्लैक पैंट सूट और ब्लू शर्ट में नजर आए. इस लुक में एक्टर हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full