आयुष्मान-शर्वरी ने की छठ पूजा, ‘मैंने प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक में दिखी प्यार-भक्ति की झलक

आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की फिल्म ‘मैंने प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। गाने में दोनों कलाकार छठ पूजा करते नजर आ रहे हैं, जहां भक्ति, प्रेम और रिश्तों की भावनाओं ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

By ·

छठ पूजा के रंग में रंगे आयुष्मान-शर्वरी

आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। सूरज आर. बड़जात्या की इस फैमिली एंटरटेनर के गाने में प्यार, शादी, परिवार और भारतीय परंपराओं की ऐसी झलक देखने को मिलती है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। खास तौर पर आयुष्मान और शर्वरी का छठ पूजा करते हुए नजर आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी से छठ तक, रिश्ते की पूरी कहानी

टाइटल ट्रैक सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी की झलक भी देता है। इसमें आयुष्मान और शर्वरी के किरदारों की मुलाकात से लेकर प्यार, शादी और फिर परिवार के साथ त्योहार मनाने तक के पल दिखाए गए हैं। बड़े परिवार की गर्माहट, बड़ों का सम्मान, शादी की रस्में और खुशियों से भरा माहौल बड़जात्या की फिल्मों वाली पारिवारिक फील को सामने लाता है।

https://www.instagram.com/reel/Ddgw5yWJzV3/?stkn=azBlbTdtdTZvYmRz

सबसे ज्यादा नजर उस सीन पर टिकती है, जहां दोनों कलाकार छठ पूजा करते दिखाई देते हैं। गाने में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलती है, जिससे कहानी का भारतीय रंग और गहरा हो जाता है।

श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाया जादू

इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि कुमार ने इसके बोल लिखे हैं। श्रेया घोषाल और निहाल तौरो ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह भी है कि सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया करीब 12 साल बाद फिर साथ आए हैं। इससे पहले दोनों ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए साथ काम किया था।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान और शर्वरी पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। राजश्री प्रोडक्शंस की यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें