Bigg Boss 17: शो से बाहर हुईं आयशा खान? फिनाले से महज 9 दिन पहले कटा मुनव्वर फारूकी की एक्स-गर्लफ्रेंड का पत्ता

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस वीकेंड का वार में डबल इविक्शन होने वाला है, जिसमें से एक कंटेस्टेंट आयशा खान हैं। आयशा खान एक ट्विस्ट के साथ वीकेंड का वार में इविक्ट हो जाएंगी। Bigg Boss 17 Eviction: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस समय आठ कंटेस्टेंट्स हैं,

By ·

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस वीकेंड का वार में डबल इविक्शन होने वाला है, जिसमें से एक कंटेस्टेंट आयशा खान हैं। आयशा खान एक ट्विस्ट के साथ वीकेंड का वार में इविक्ट हो जाएंगी।

Bigg Boss 17 Eviction: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस समय आठ कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें से चार घरवाले फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। शो के ग्रैड फिनाले के हफ्ते में मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरूण माशेट्टी ने टॉर्चर टास्क जीतकर जगह बनाई है। वहीं, विक्की जैन, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और आयशा खान पर इविक्शन की तलवार लटकर रही है। बिग बॉस के इस आखिरी वीकेंड का वार में डबल इविक्शन होने वाला है, जिसके पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। दावा है कि मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान इस शो से इविक्ट हो गई हैं।

आयशा खान हुईं इविक्ट

दरअसल, रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के आखिरी वीकेंड का वार काफी ज्यादा खास होने वाला है। शो में लाइव ऑडियंस आने वाली है, जिसकी झलक प्रोमो में साफ देखने के लिए मिल गई है। प्रोमो में दिखाया गया कि घरवाले मिलकर लाइव ऑडियंस को एंटरटेन करेंगे और उनसे वोट की अपील करेंगे। इस टास्क में ही बिग बॉस के घर में इविक्शन का ट्विस्ट आने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस घर में आई ऑडियंस से एक इविक्शन करवाने वाले हैं। शो में आई ऑडियंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करेगी और सबसे कम वोट वाले कंटेस्टेंट को सीधा बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया में आयशा खान (Ayesha Khan) को सबसे कम वोट मिले हैं और वह शो से इविक्ट हो गई हैं। बिग बॉस के हर फैन पेज पर आयशा के इविक्शन की खबर सामने आ गई है।

वीकेंड का वार में होगा एक और इविक्शन

इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन होने वाला है। आयशा खान के बेघर होने के बाद अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और ईशा मालवीय पर इविक्शन की तलवार आ जाएगी। दावा है कि इन तीनों में से कोई एक कंटेस्टेंट सलमान खान द्वारा अनाउंसमेंट किए जाने के बाद बाहर हो जाएगा। अंकिता लोखंडे अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर सेफ हैं, लेकिन ईशा मालवीय और विक्की जैन में से कोई एक इविक्ट हो सकता है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें