देर रात गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की याद में डूबे कारण कुंद्रा, Love Birds का वीडियो किया शेयर तो फैंस बोले- ‘नजर न लगे’

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। अब एक्टर ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड तेजस्वी के लिए एक वीडियो शेयर किया है। Karan Kundra - Tejasswi prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री फै

By Shaikh Almina · 28/12/2023

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। अब एक्टर ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड तेजस्वी के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

Karan Kundra – Tejasswi prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री फैंस को हमेशा खुश कर देती है। तेजस्वी और करण की लव स्टोरी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में शुरू हुआ थी और आज तक दोनों के बीच कभी कुछ नहीं बदला है। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त बिताने का मौका कभी नहीं छोड़ते। तेजस्वी और करण की हर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है। वहीं, अब करण कुंद्रा ने वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस दोनों के लिए प्यार लुटा रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश के लिए करण कुंद्रा का वीडियो

दरअसल, करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने बीती रात का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया है। इस वीडियो में करण का चेहरा तो नहीं दिख रहा। ये वीडियो करण या उनके साथ मौजूद किसी एक शख्स ने बनाया है, जिसे कार में आगे की सीट पर बैठकर बनाया गया है। इस वीडियो में सामने सड़क का नजारा साफ दिख रहा है और बैकग्राउंड में ‘तेरे बिन जान मेरी जाए नहीं ना’ गाना बज रहा है।

वीडियो के साथ करण ने ‘T’ लिखा है और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है। करण के इस वीडियो ने सुबह सुबह फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो के जरिए करण कुंद्रा ने ये बता दिया है कि वह तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को काफी ज्यादा याद कर रहे हैं। इसी वजह से अब X यानी ट्विटर पर तेजस्वी और करण का नाम ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर फैंस ने कपल के लिए “EVIL EYES OFF TEJRAN” सुबह-सुबह ट्रेंड करवा दिया है।

कब शादी करेंगे करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश

बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबर तब से आ रही है, तब से दोनों बिग बॉस 15 से बाहर आए हैं। दोनों कई बार अपने इंटरव्यूज में शादी पर बात कर चुके हैं। करण ने एक बार कहा था कि वह तो हमेशा से तेजस्वी से शादी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब उनका सीरियल नागिन इतना हिट हो गया कि खत्म ही नहीं हो रहा। इसी तरह तेजस्वी ने बताया था कि दोनों सही टाइम आने पर शादी कर लेंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full