Athiya Shetty-KL Rahul की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, इन चीजों पर लगाई पाबंदी
Athiya Shetty And KL Rahul Wedding Update : इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन कपल की शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं। हाल ही में, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कपल की शादी
Athiya Shetty And KL Rahul Wedding Update : इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन कपल की शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं। हाल ही में, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कपल की शादी की गेस्ट लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले यह अपडेट आया था कि कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर 23 जनवरी को होने वाली है। वहीं, कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें फार्महाउस पर शादी की तैयारियां होती दिख रही थीं। हालांकि, दोनों परिवार की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में आएंगे 100 मेहमान
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की शादी 23 जनवरी को होने वाली है और शादी में लगभग दोनों परिवार की तरफ से 100 गेस्ट ही शामिल होंगे। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स नजर नहीं आएंगे। शादी में केवल कपल की फैमिली के लोग ही शामिल होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल की शादी के बाद एक रिस्पेशन भी रखा जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट इंडस्ट्री के सभी लोग शामिल होंगे।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’
रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ भी रखी गई है। शादी में कोई गेस्ट फोन लेकर नहीं आएगा। साथ ही कोई भी वेडिंग वेन्यू से किसी तरह की फोटो और वीडियोज पोस्ट नहीं करेगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी में इस पॉलिसी का इस्तेमाल किया गया है।