अथिया शेट्टी–के एल राहुल से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर तक हनीमून प्लान नहीं किया, आइए देखें बाद में कैसे मनाया
सुपरस्टार जोड़ी जिन्होंने हनीमून प्लान नहीं कियाआथिया शेट्टी और के एल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। ये सितारे जोड़ी अपनी भव्य और सपनों जैसी खुबसूरत शादी से कपल गोल्स दे रहे हैं। इन कपल्स ने अपना हनीमून मिस किया क्योंकि इनके पहले से कुछ कमिटमेंट्स थे।आइए डालते है नजर
सुपरस्टार जोड़ी जिन्होंने हनीमून प्लान नहीं किया
आथिया शेट्टी और के एल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। ये सितारे जोड़ी अपनी भव्य और सपनों जैसी खुबसूरत शादी से कपल गोल्स दे रहे हैं। इन कपल्स ने अपना हनीमून मिस किया क्योंकि इनके पहले से कुछ कमिटमेंट्स थे।आइए डालते है नजर ऐसे ही कुछ स्टार कपल्स पर जिन्होंने हनीमून प्लान को छोड़ा।
आथिया शेट्टी और के एल राहुल
आपको बता दें की 23 जनवरी 2023 को के एल राहुल और अथिया शेट्टी ने शादी बड़े ही प्राइवेटली तरीके से रचाई है। ताजा सूत्रों की माने तो ये जोड़ी अभी हनीमून के लिए प्लान नहीं कर रहे हैं । बताते चलें की के एल राहुल को अपने अगले टूर्नामेंट के लिए जाना पड़ सकता है। वहीं अथिया शेट्टी अपना कोई नया वेंचर लांच करने वाली हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। लेकिन शादी होने के ठीक बाद रणबीर कपूर को एनिमल फिल्म की शूटिंग के लिए जाना पड़ा था। वहीं आलिया को शहर से बाहर जाना पड़ा था। बाद में इन दोनों ने नए साल 2023 पर साउथ अफ्रीका घूमने गए थे।
वरुण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड के एक्टर वरुण धवन ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रहीं नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। अपनी शादी के ठीक बाद वरुण भेड़िया की शूटिंग में बिजी हो गए थे। बाद में वरुण अपनी वाइफ नताशा के साथ बोट राइड के लिए अरूणांचल प्रदेश गए थे।
राजकुमार राव और पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे थे। बाद में एक गुपचुप सेरेमनी सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में दोनो ने शादी कर ली। इनकी शादी 15 नवंबर 2021 में संपन्न हुई थी। बाद में काम के सिलसिले की वजह से उनका हनीमून पीरियड रह गया। बाद में राजकुमार राव और पत्रलेखा पेरिस घूमने गए जहां एफिल टॉवर के सामने पोज भी दिए।
विक्रांत मैसी एंड शीतल ठाकुर
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2022 को अपनी शादी को मुक्कमल किया था। इस क्यूट जोड़ें को भी अपना हनीमून पीरियड स्किप करना पड़ा था क्योंकि विक्रांत के अपने कुछ कमिटमेंट्स थे। अपनी शादी के 4 दिन बाद ही विक्रांत शूट के लिए चले गए थे।
फरहान अख़्तर और शिबानी डांडेकर
19 फरवरी 2022 में फरहान और शिबानी ने शादी रचाई थी। दोनो को हनीमून पर जाने का मौका नहीं मिला क्योंकि फरहान के सिर पर शूट पर जाने की जिम्मेदारी थी। आपको बता दें फरहान की ये दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने अधुना भाबनी से शादी की थी। बाद में 2017 में दोनों का तलाक़ हो गया था। बाद में फरहान और शिबानी नए साल पर गोवा घूमने चले गए थे। उन्होंने अपने ट्रिप की खूब सारी पिक्स सोशल मीडिया पर भी शेयर की।