रोहित शेट्टी ने महज 5 साल की उम्र में कर दिया था काम करना शुरू, इस एक्टर के साथ की थी पहली फिल्म
रोहित शेट्टी बाॅलीवुड के एक्शन सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टरों में से एक माने जाते हैं। रोहित शेट्टी ने अपने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। आज वें इंडस्ट्री के सबसे अच्छे फिल्म डायरेक्टर में से एक है। रोहित शेट्टी की संघ
रोहित शेट्टी बाॅलीवुड के एक्शन सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टरों में से एक माने जाते हैं। रोहित शेट्टी ने अपने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। आज वें इंडस्ट्री के सबसे अच्छे फिल्म डायरेक्टर में से एक है। रोहित शेट्टी की संघर्ष की कहानी काफी रोचक रही है। आईये जानते है उनकी इस स्टोरी के बारे में।
पिता की 5 साल की उम्र में हुआ निधन
रत्ना शेट्टी और एम.बी शेट्टी के घर जन्में रोहित की मां जहां जूनियर आर्टिस्ट थीं, वहीं उनके पिता हिंदी और कन्नड़ की कई फिल्मों में खलनायक का रोल निभाने के साथ-साथ स्टंटमैन की तरह भी काम किया करते थे।रोहित शेट्टी जब पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। एम.बी शेट्टी की मौत के बाद से ही उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। आलम यह था कि घर का सामान भी बेचना पड़ गया था, जिस वजह से वह भी कम उम्र में काम करने लगे थे।
उन्होंने बताया था कि कभी-कभी तो ऐसी नौबत आ जाती थी कि वह समझ नहीं पाते थे कि खाना खाऊं या फिर ट्रैवल करूं। रोहित को कभी खाना छोड़ना पड़ता था, तो कभी ट्रैवल। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। जहां एक तरफ अजय बतौर अभिनेता बॉलीवुड में कदम रख रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। दोनों सुपरस्टार्स के करियर की शुरुआत के साथ-साथ उनके जीवन में एक ऐसी दोस्ती की शुरुआत भी हुई, जो आज इस इंडस्ट्री में एक मिसाल पेश करती है।
अजय के साथ की पहली फिल्म
इस दौरान रोहित ने ‘जुल्मी’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘हिंदुस्तान की कसम’ और ‘राजू चाचा’ जैसी फिल्मों में काम किया। रोहित शेट्टी ने निर्देशक के तौर पर साल 2003 में आई फिल्म ‘जमीन’ से किया था, जिसमें अजय देवगन थे। लेकिन उनके करियर में रंग भरने का काम साल 2006 में आई फिल्म ‘गोलमाल’ ने किया था। इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉक्स ऑफिस को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, जिनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। रोहित ने ‘संडे’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिंघम’, ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशम’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया