Armaan Malik: अरमान मलिक ने सलमान खान को दिया अपनी सफलता का श्रेय, जानें क्या है वजह
Armaan Malik: मशहूर सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. अरमान की आवाज सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक देती है. जिसके चलते अरमान की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अरमान अपनी सफलता का कारण बॉलीवुड एक्टर सलम
Armaan Malik: मशहूर सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. अरमान की आवाज सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक देती है. जिसके चलते अरमान की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अरमान अपनी सफलता का कारण बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मानते हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरमान ने ना सिर्फ सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया बल्कि ये भी कहा कि, अरमान की सफलता का राज भी दबंग खान ही हैं. भाई जान के बारे में बात करते हुए अरमान ने कहा कि, 2014 में मैंने अपनी पहली एल्बम बनाई थी. जिसका टाइटल मैंने ‘अरमान’ रखा था. ऐसे में एल्बम बनने के बाद मैं और अमल सलमान भाई से मिलने गए. हम सिर्फ उन्हें अपना गाना सुनाना चाहते थे. मगर सलमान भाई ने हमसे कहा कि, मैं इस एल्बम के लॉन्चिंग इवेंट में आऊंगा.
अरमान ने आगे कहा कि, उस समय ना ट्वीटर इतना पॉपुलर था और ना ही इंस्टाग्राम. ऐसे में हम चाहते थे सलमान भाई हमारी एल्बम की रीच बढ़ाने में मदद करें. मगर उन्होंने एल्बम के लॉन्च में आने की बात कह दी. जिसे सुनने के बाद हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था. यही नहीं सलमान भाई ने एल्बम से एक गाना निकाल दिया था. जिसे उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जय हो’ में शामिल किया था. ऐसे में सलमान भाई की वजह से ही मैंने प्लेबैक सिंगर के रूप में ‘जय हो’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
बता दें कि, फिल्म ‘जय हो’ का मशहूर सॉन्ग ‘तुमको तो आना ही था’ बॉलीवुड में अरमान का पहला गाना था. हालांकि इससे पहले 2007 में अरमान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के ‘बम बम बोले’ गाने में भी अपनी आवाज दी थी.