Exclusive: ‘शाहरुख खान पर सभी को गर्व होना चाहिए…’ पठान और जवान की कामयाबी पर बोले अर्जुन रामपाल
Arjun Rampal: फिल्म इंडस्ट्री में कॉम्प्टीशन की कमी नहीं है. सभी एक-दूसरे को टक्कर देना चाहते हैं. मगर आगे निकलने की होड़ में अगर कोई एक्टर दूसरे सफल अभिनेता की तारीफ करने लगे, तो हैरानी होना स्वाभाविक है. ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ. अर्जुन रामपाल (Arjun
Arjun Rampal: फिल्म इंडस्ट्री में कॉम्प्टीशन की कमी नहीं है. सभी एक-दूसरे को टक्कर देना चाहते हैं. मगर आगे निकलने की होड़ में अगर कोई एक्टर दूसरे सफल अभिनेता की तारीफ करने लगे, तो हैरानी होना स्वाभाविक है. ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ. अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने किंग खान स्टारर फिल्म पठान और जवान की बैक टू बैक कामयाबी की सराहना की है.
शाहरुख की फिल्मों पर बोले अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. ऐसे में अर्जुन का मानना है कि, इंडस्ट्री में पॉजिटिव रहने और एक-दूसरे को सपोर्ट करने की सख्त जरूरत है. अर्जुन का कहना है कि, जो लोग दूसरों की असफलताओं पर खुश होते हैं. वो खुद अपनी पर्सलन ग्रोथ को नुकसान पहुंचाते हैं.
शाहरुख खान की तारीफ करते हुए अर्जुन रामपाल ने कहा कि, ‘जब शाहरुख खान ने पठान की और सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए. फिर उन्होंने जवान के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री की और गजब का रिकॉर्ड बनाया. यह इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है. तो आपको उनका प्रोत्साहन बढ़ाना चाहिए, उनकी मेहनत की कद्र करनी चाहिए और उनपर गर्व महसूस होना चाहिए. उस इंसान के लिए खुश हो जाइए. आपकी जिंदगी में कितनी भी परेशानियां चल रही हों. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा और आपके लिए भी लोग खुश होंगे.”
अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान की जुगलबंदी
बता दें कि, अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही है. फिल्म डॉन से लेकर रावन और ओम शांति ओम में दोनों एक्टर्स एक-दूसरे को धमाकेदार टक्कर देते नजर आए हैं. हालांकि रावन के बाद दोनों को साथ में स्क्रीन शेयर करते नहीं देखा गया है.
अर्जुन रामपाल का वर्कफ्रंट
अर्जुन रामपाल की फिल्म क्रैक जल्दी ही रिलीज होगी. इस फिल्म में विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और ऐमी जैक्सन लीड रोल निभाएंगी. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी.