Arjun Kapoor ने अपनी मां को लिखा इमोशनल नोट, अनदेखी तस्वीर शेयर कर किया विश

Arjun Kapoor Mother Birthday: आमजन हो या फिर बॉलीवुड सेलेब्स मां सबके लिए समान होती है। हर कोई अपनी मां के प्यार के लिए बेचैन रहता है। ऐसा ही हाल कुछ बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का है, जो आप अपनी दिवंगत मां को याद कर रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी मां [...]

By Team Khana Talkies · 4/2/2023

Arjun Kapoor Mother Birthday: आमजन हो या फिर बॉलीवुड सेलेब्स मां सबके लिए समान होती है। हर कोई अपनी मां के प्यार के लिए बेचैन रहता है। ऐसा ही हाल कुछ बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का है, जो आप अपनी दिवंगत मां को याद कर रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना सूरी की बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीर है। आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीर। Read this also: Dipika Kakar ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ब्लू ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Arjun Kapoor ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके हाथ का लिखा हुआ एक पुराना लेटर है। इस लेटर में अर्जुन कपूर और उनकी मां की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ”अब फोटोज खत्म हो रही हैं मां। मेरे पास शब्द भी खत्म हो गए हैं। फिर से कुछ ऐसा लिख ​​रहा हूं, जो मेरे अंदर के बच्चे को समेटे हुए है। हो सकता है कि मेरी एनर्जी और ताकत भी खत्म हो गई हो, लेकिन आज आपका जन्मदिन है और यह मेरे लिए साल का सबसे अच्छा दिन है।” Read this also: Bigg Boss को Sumbul Touqeer का इविक्शन पड़ा भारी, भड़के फैंस ने ऐप किए अनइंस्टॉल

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

साल 2012 में हुआ मोना सूरी का निधन

बता दें कि मोना सूरी प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पहनी पत्नी और अर्जुन कपूर की मां हैं। साल 2012 में उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ था। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं। कभी अर्जुन कपूर तो कभी उनकी बहन अंशुला कपूर मां मोना सूरी की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर बहुत जल्द ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इम फिल्म में भूमि पेडनकर भी लीड रोल में दिखेंगी। Read this also: इस जगह होगी Kiara Advani और Sidharth Malhotra की शादी, तस्वीरें आई सामने

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full