अरबाज खान की वजह से ‘खिलाड़ी’ बने Akshay Kumar, अरबाज की इस गलती ने अक्की को बनाया रातों रात स्टार!
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की शख्सियत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अक्षय कुमार का नाम देश के टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल है. मगर क्या आप जानते हैं कि, Akshay Kumar को स्टार्डम दिलाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ सलमान खान के भाई अरबाज खान का है. जिसका खुलासा खुद
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की शख्सियत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अक्षय कुमार का नाम देश के टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल है. मगर क्या आप जानते हैं कि, Akshay Kumar को स्टार्डम दिलाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ सलमान खान के भाई अरबाज खान का है. जिसका खुलासा खुद अरबाज ने अपने एक इंटरव्यू में किया है.
अरबाज को मिला था खिलाड़ी का ऑफर
हाल ही में एक बातचीत के दौरान अरबाज खान ने बताया कि, अब्बास मस्तान ने फिल्म खिलाड़ी के लिए अरबाज खान को चुना था. मगर कुछ वजहों से अरबाज इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके थे. अरबाज ने बताया कि,यह फिल्म पहले उनके पास आई थी, लेकिन कुछ वजहों से वे इसमें काम नहीं कर सके. इस प्रोजेक्ट का हिस्सा न बन पाने का कारण बताते हुए अभिनेता ने कहा कि उस समय उनकी एक अन्य निर्देशक के साथ काम करने को लेकर कमिटमेंट थी, जिसकी वजह से वे खिलाड़ी में काम नहीं कर सके. हालांकि, जिस फिल्म के लिए उन्होंने खिलाड़ी को रिजेक्ट किया था वो फिल्म भी नहीं बन सकी.
दरार से किया बॉलीवुड में डेब्यू
अरबाज के इंकार करने पर भी अब्बास मस्तान उनके साथ काम करने को बेताब थे. ऐसे में उन्होंने अपनी अगली फिल्म दरार के लिए अरबाज से संपर्क किया और अरबाज ने भी फिल्म के लिए फौरन हामी भर दी. अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म दरार से ही अरबाज ने बड़े पर्दे पर कदम रखा था. अरबाज ने बताया कि, इस फिल्म के लिए उन्हें एक लाख रुपए की फीस मिली थी. मगर फीस से ज्यादा वो अब्बास मस्तान के साथ काम करने को लेकर खुश थे.
अक्षय कुमार की चमकी किस्मत
बता दें कि, 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी अक्षय कुमार के करियर की पहली हिट फिल्म थी. इससे पहले अक्षय की सभी फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. वहीं अक्षय ने भी फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर कनाडा शिफ्ट होने का मन बना लिया था. मगर खिलाड़ी की रिलीजिंग के साथ अक्की की किस्मत चमक गई. जिसके बाद अक्षय ने बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दीं और वो फैंस के लिए खिलाड़ी कुमार बन गए.