अरबाज खान की लाडली का पहला बर्थडे बना खास, सलमान-सोहेल से लेकर दादा सलीम तक ने पार्टी में बढ़ाई रौनक
अरबाज खान की लाडली ने अपना पहला जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। ग्रैंड बर्थडे पार्टी में खान परिवार के कई खास सदस्य पहुंचे। चाचा सलमान खान और सोहेल खान के साथ दादा सलीम खान ने भी नन्ही परी की पार्टी में चार चांद लगाए।
सिपारा के पहले बर्थडे पर जुटा खान परिवार
अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान 5 अक्टूबर को एक साल की हो गईं। इस खास मौके पर मुंबई स्थित अरबाज के घर पर परिवार के बीच इंटिमेट बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया। सिपारा का जन्म 5 अक्टूबर 2025 को हुआ था।
सलमान खान ने बढ़ाई पार्टी की रौनक
भतीजी सिपारा के पहले जन्मदिन में सलमान खान भी खास अंदाज में पहुंचे। अभिनेता ब्लैक फुल-स्लीव टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और सनग्लासेस में नजर आए। पार्टी में पहुंचते वक्त उन्होंने पैपराजी के सामने पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से चर्चा में हैं।
सोहेल और अर्पिता भी हुए शामिल
सिर्फ सलमान ही नहीं, उनके भाई सोहेल खान भी बेटे योहान के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे। बहन अर्पिता खान शर्मा भी बेटी आयत के साथ नजर आईं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी इस खास मौके का हिस्सा बने।
पोती के लिए पहुंचे सलीम खान
सिपारा के पहले जन्मदिन की सबसे खास बात सलीम खान की मौजूदगी रही। दिग्गज लेखक अपनी पत्नी सलमा खान के साथ अरबाज के घर पहुंचे। हाल के महीनों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद उनकी यह सार्वजनिक मौजूदगी खास तौर पर ध्यान खींचने वाली रही।
सोहेल ने पिता को दिया सहारा
सलीम खान के पार्टी से लौटने का वीडियो भी सामने आया, जिसमें सोहेल खान उन्हें कार तक पहुंचने में मदद करते नजर आए। इस दौरान सलीम ने पैपराजी की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। परिवार के इस खास मौके पर उनका पहुंचना फैंस के लिए भावुक पल बन गया।
अब तक लाइमलाइट से दूर रही हैं सिपारा
अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। दोनों ने अक्टूबर 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने अब तक सिपारा को मीडिया की नजरों से काफी हद तक दूर रखा है और सार्वजनिक तौर पर उनका चेहरा भी रिवील नहीं किया है।