‘दबंग 4’ के लिए Atlee को अप्रोच करने पर बोले भाई अरबाज़ खान, “मिलना तो छोड़ो, एटली की शक्ल तक नहीं देखी”
पिछले दिनों बताया गया था कि Salman Khan की Dabangg 4 के लिए Arbaaz Khan ने Jawan के डायरेक्टर Atlee से मुलाकात की है. मगर अब पता चला कि ‘दबंग 4' के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है. Dabangg 4 Update: Dabangg फ्रैंचाइज में Salman Khan के Chulbul Pandey के कैरेक्टर को पसंद क
पिछले दिनों बताया गया था कि Salman Khan की Dabangg 4 के लिए Arbaaz Khan ने Jawan के डायरेक्टर Atlee से मुलाकात की है. मगर अब पता चला कि ‘दबंग 4’ के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है.
Dabangg 4 Update: Dabangg फ्रैंचाइज में Salman Khan के Chulbul Pandey के कैरेक्टर को पसंद किया गया. हालांकि Dabangg 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई. मगर सलमान को अपना ये किरदार पसंद है. खबर आई कि Dabangg 4 से सलमान इस कैरेक्टर को पैन-इंडिया लेवल पर ले जाना चाहते हैं. इसके लिए Arbaaz Khan ने Shahrukh Khan की Jawan के डायरेक्टर Atlee से मुलाकात की है. मगर एटली सिर्फ ‘दबंग 4’ की स्क्रिप्ट लिखने वाले थे. फिल्म के डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी किसी अन्य साउथ इंडियन डायरेक्टर को दिए जाने की रिपोर्ट्स थीं.
उनका कहना है कि एटली से मुलाकात तो छोड़िए, उन्होंने एटली को कभी देखा भी नहीं है.
‘दबंग’ फ्रैंचाइज़ की पहली किश्त को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया था. ‘दबंग 2’ के डायरेक्टर खुद अरबाज खान थे. वहीं तीसरे पार्ट को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था. इन तीनों ही फिल्मों को अरबाज़ ने ही प्रोड्यूस किया था. ऐसे में कहा गया कि ‘दबंग 4’ से किसी साउथ इंडियन फिल्ममेकर को जोड़ा जा सकता है. मगर फिल्म की स्क्रिप्ट एटली लिखेंगे. इस तरह खबरों पर मिड डे से बात करते हुए अरबाज खान ने कहा,
” ये सिर्फ अफवाह है कि एटली के साथ मेरी और सलमान खान की मुलाकात हुई. मैं एटली से अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं मिला हूं. मिलना छोड़िए, मैंने कभी उन्हें देखा भी नहीं है. जब तक आप सही शख्स से बात न सुन लो, तब तक आपको उस बात का यकीन नहीं करना चाहिए”
इस बातचीत में अरबाज़ ने ‘दबंग 4’ को आगे ले जाने की बात भी कंफर्म की. लेकिन साथ ही कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है. मगर सही वक्त पर वो ज़रूर ‘दबंग 4’ बनाएंगे. अरबाज ने कहा,
“अभी मैं और सलमान, दोनों ही हमारे प्रोजेक्ट्स के बीच में अटके हुए हैं. उन्हें साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म शूट करनी है. ‘दबंग 4’ के लिए सलमान खान तैयार हैं. मैं भी तैयार हूं. लेकिन मैं इसे तब करूंगा, जब सही वक्त आएगा.”
इंटरव्यू में अरबाज से ये भी पूछा गया कि क्या ‘दबंग 4’ को वो डायरेक्ट करेंगे, इस पर अरबाज ने कहा,
“मुझे नहीं पता कि मैं डायरेक्ट करूंगा या नहीं. मैं ज़रूर करना चाहूंगा. लेकिन इस पर फैसला नहीं लिया गया है.”
इससे ये क्लीयर हो गया कि सलमान फिलहाल तो ‘दबंग 4’ के बारे में नहीं सोच रहे हैं. इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं. इस लिस्ट में पहला नाम है ए.आर. मुरुगादास वाली फिल्म का. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. खबरें हैं कि इस साल के आखिर तक सलमान इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे. ताकि इसे ईद 2025 पर रिलीज़ किया जा सके. इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. ये एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे पुर्तगाल समेत यूरोप के अलग-अलग देशों में शूट किया जाएगा.