आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर खौफ में हैं AR Rahman, बोले- मुझे युवा पीढ़ी के लिए खेद है
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (Ar Rahman) इन दिनों कई मुद्दों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। चाहे वो पुणे में बीच में कॉन्सर्ट रोकना हो या फिर ‘द केरल स्टोरी' विवाद में कूदना हो। लेकिन हाल ही में एआर रहमान ने एक और ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद वह चर्चा में आ [...]
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (Ar Rahman) इन दिनों कई मुद्दों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। चाहे वो पुणे में बीच में कॉन्सर्ट रोकना हो या फिर ‘द केरल स्टोरी’ विवाद में कूदना हो। लेकिन हाल ही में एआर रहमान ने एक और ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं।
I pity the new generation…..are they blessed and cursed at the same time?….only time will tell 🥸 #ethicaluseoftechnology #ethicaluseofpower #ai #messingwithnature https://t.co/q1cVG5aIAE
— A.R.Rahman (@arrahman) May 6, 2023
एआर रहमान का ट्वीट
इस बार रहमान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इस तकनीक के तेजी से हो रहे विकास को लेकर अपना डर साझा किया है। एआर रहमान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर रहमान ने लिखा कि, “मुझे युवा पीढ़ी के लिए खेद है। क्या वे एक ही समय में धन्य और शापित हैं? समय बताएगा।” म्यूजिक कंपोजर थमन ने भी रहमान के पोस्ट को री-ट्वीट किया और साथ ही लिखा कि, “बिल्कुल सही सर।”
क्या है चैट जीपीडी?
बता दें साल 2022 नवंबर में ही अमेरिका की ओपन एआई कंपनी ने ‘चैट जीपीडी’ नाम से एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया था। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर है। ये सॉफ्टवेयर भाषा संबंधी कार्य को बेहद ही तेजी से करता है, जैसे सवालों के तुरंत जवाब देना। यह किसी भी टॉपिक पर तुरंत सारी जानकारी निकालकर दे देता है। विषेशज्ञों का कहना है कि एआई सॉफ्टवेयर सभी क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाएगा। लेकिन उन्होंने ये चेतावनी भी दी है कि अगर इसका इस्तेमाल सही ढंग से नहीं किया गया, तो ये मानवता के लिए खतरा भी बन सकता है। इसे लेकर ही एआर रहमान ने चिंता जताई है।
पुलिस ने बीच में ही करा दिया था AR Rahman का कॉन्सर्ट बंद, अब सिंगर ने ली चुटकी