Exclusive: मशहूर सिंगर ए.आर.रहमान ने दुबई में करवाया कीर्तन, हरे कृष्णा हरे रामा पर झूमे दर्शक, देखें वायरल Video
AR Rahman: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले मशहूर सिंगर ए.आर.रहमान (AR Rahman) को भला कौन नहीं जानता है. उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया है. वहीं ए.आर.रहमान ने दुबई में कीर्तन का आयोजन किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में साफ
AR Rahman: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले मशहूर सिंगर ए.आर.रहमान (AR Rahman) को भला कौन नहीं जानता है. उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया है. वहीं ए.आर.रहमान ने दुबई में कीर्तन का आयोजन किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, ए.आर.रहमान के दुबई स्थित घर पर भजन मंडली बैठी है. जिसमें देश-विदेश के कई लोग मौजूद हैं. वहीं सभी लोग हरे कृष्णा हरे रामा कहते हुए भजन में पूरी तरह से मगन हैं. इसी कड़ी में ए.आर.रहमान भी सोफे पर बैठकर कीर्तन का वीडियो बना रहे हैं और सभी के साथ भजन पर झूमते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
हाल ही में ए.आर.रहमान को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था. दरअसल जहां एक तरफ मिचौंग चक्रवात के कारण चेन्नई में बाढ़ के हालात बने हुए थे. तो वहीं दूसरी तरफ ए.आर.रहमान अपने गाने के प्रमोशन्स में जुटे थे. जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हुई थी. इस भयानक चक्रवात के कारण पूरा चेन्नई शहर असत-व्यस्त हो गया था. वहीं 13 लोगों की मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ रही थी. ऐसे में गाने का प्रमोशन करना ए.आर.रहमान को काफी महंगा पड़ गया था.