पुलिस ने बीच में ही करा दिया था AR Rahman का कॉन्सर्ट बंद, अब सिंगर ने ली चुटकी

ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों अपने एक कॉन्सर्ट के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में पुणे में एआर रहमान का कॉन्सर्ट चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने बीच में ही आकर शो रोक दिया। जिसकी वजह से वहां पर लाइव शो को एन्जॉय [...]

By Aayushi Sharma · 2/5/2023

ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों अपने एक कॉन्सर्ट के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में पुणे में एआर रहमान का कॉन्सर्ट चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने बीच में ही आकर शो रोक दिया। जिसकी वजह से वहां पर लाइव शो को एन्जॉय करने आई पब्लिक पुलिस पर भड़क गई। अब इस मामले पर रहमान ने चुप्पी तोड़ी है।

30 अप्रैल को पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट था। उनके कॉन्सर्ट में भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। रहमान गाने में इतना खो गए कि उन्हें समय सीमा का न तो उन्हें ख्याल रहा और ना ही वहां मौजूद लोगों का इस पर ध्यान गया। दरअसल, पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन रहमान का शो 10 बजे बाद तक चलता रहा, ऐसे में पुलिस वहां पहुँच गई और स्टेज पर चढ़कर शो बंद करवा दिया।

इस पूरे मामले पर अब एआर रहमान ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान का अपना एक वीडियो शेयर किया और लिखा है कि, ‘क्या कल हमारा मंच पर ये एक रॉकस्टार मोमेंट थे? मुझे लगता है हमने कर दिखाया। हम दर्शकों के प्यार से अभिभूत थे और उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्यार देना चाहते थे…! पुणे, ऐसी यादगार शाम के लिए एक बार फिर शुक्रिया। हमारी रोलर कोस्टर राइड की एक झलक यहां देखी जा सकती है।’ रहमान का ट्वीट सामने आने के बाद उनकी उदारता की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। बता दें पिछले दो दिन से ट्विटर पर #DisRespectOfARRahman ट्रेंड कर रहा है। फैंस बीच में इस तरह से शो रुकवाने पर काफी नाराज है। वह इसे लीजेंड सिंगर का अपमान मान रहे हैं।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘साडा हक’ में भी इसी तरह म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पुलिस आती है और बीच में ही कार्यक्रम को रोक देती है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर भी एआर रहमान हैं। वहीं रहमान के वर्कफ़्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने महज चार दिन में 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमाई कर ली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full