प्रैक्टिस मैच बीच में छोड़कर पत्नी Anushka Sharma से मिलने पहुँचे Virat Kohli, क्या है इसके पीछे बड़ी वजह!

Anushka Sharma Viral Kohli Second Pregnancy: बॉलीवुड और भारत की दुनिया के मशहूर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। 2021 में माता-पिता बनने वाली यह जोड़ी जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बन सकती है। ऐसी खबरें इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बताया

By Behind Talkies · 2/10/2023

Anushka Sharma Viral Kohli Second Pregnancy: बॉलीवुड और भारत की दुनिया के मशहूर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। 2021 में माता-पिता बनने वाली यह जोड़ी जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बन सकती है। ऐसी खबरें इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा था कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई है जिसका अनाउंसमेंट भी शायद जल्द ही कर दिया जाएगा। अब विराट कोहली 2023 का वर्ल्ड कप छोड़कर जल्दबाजी में मुंबई आ गए हैं। इसके बाद इस खबर को और भी ज्यादा पक्का माना जा रहा है।

क्या अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की खबरों की वजह से वर्ल्ड कप छोड़कर मुंबई लौटे विराट कोहली

बताया जा रहा है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहाटी से एक इमरजेंसी फ्लाइट लेकर मुंबई आ गए हैं। मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए दूसरा प्रैक्टिस मैच खेल रही थी। इसी बीच विराट कोहली प्रैक्टिस में छोड़कर मुंबई आ गई है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह रही है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की 5 अक्टूबर 2023 से वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। 12 साल बाद इंडिया के अंदर वर्ल्ड कप का कोई मैच खेला जाएगा।

विराट अनुष्का 2021 में पहली बार बने थे पैरंट्स

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 11 जनवरी 2023 को उनकी पहली संतान का जन्म हुआ था जो की बेटी थी। इसका नाम इन्होंने वामिका रखा जो दोनों के ही नाम से लिया गया। वामिका को यह कपल मीडिया की लाइमलाइट से बचकर दूर रखते हैं। बेटी का चेहरा भी अभी तक इन्होंने किसी को नहीं दिखाया है। अब खबर है की दूसरी बार पेरेंट्स बन रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full