अनुष्का शर्मा जल्द लौटेंगी भारत! IPL नहीं, बेटी वामिका से जुड़ा है मामला
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटे के जन्म के बाद लंदन से भारत लौटने वाली हैं। इसकी बड़ी वजह बेटी वामिका है। Anushka Sharma Returns to India: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द लंदन से भारत आ सकती हैं। विराट कोहली पहले ही IPL की वजह से भारत लौट
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटे के जन्म के बाद लंदन से भारत लौटने वाली हैं। इसकी बड़ी वजह बेटी वामिका है।
Anushka Sharma Returns to India: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द लंदन से भारत आ सकती हैं। विराट कोहली पहले ही IPL की वजह से भारत लौट आए हैं। अब अनुष्का लंदन में दोनों बच्चों के साथ अकेली है। खबरें हैं कि वह भी बेटे के जन्म के बाद पहली बार भारत आएंगी। साथ में बेटे अकाय को भी ला रही हैं, इसकी बड़ी वजह IPL नहीं हैं। अनुष्का बेटी वामिका की वजह से इंडिया आएंगी।
अनुष्का शर्मा इस समय आएंगी इंडिया?
अनुष्का शर्मा आखिरी बार वर्ल्डकप के दौरान विराट कोहली के साथ नजर आईं थी। उसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को लंदन में ही जन्म दिया है, तब से फैंस अनुष्का और बेबी अकाय को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि अनुष्का बेटी वामिका के स्कूल में एडमिशन के लिए इंडिया आ सकती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वामिका जनवरी में 3 साल की हो गई हैं, ऐसे में उनका स्कूल में एडमिशन कराना जरूरी हो गया है। अभी सारे स्कूल बंद हैं, पर गर्मियों की छुट्टी के बाद जून में सारे स्कूल खुल जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि मई या जून में अनुष्का बेटी के लिए इंडिया आ सकती हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी को कोई जानकारी सामने नहीं आई है।