IND vs SL: श्रीलंका को शिकस्त देने के बाद ऐसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन, पति विराट कोहली समेत टीम इंडिया को दी मुबारकबाद

Anushka Sharma: ICC वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम की शानदार परफॉर्मेंस ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है. गुरुवार को भारत बनाम श्रीलंका के मैच में भारतीय टीम ने 302 रनों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है. जिसके साथ ही सेमिफाइनल्स के दरवाजे टीम इंडिया के लिए खुल गए [...]

By Sakshi Pandey · 3/11/2023

Anushka Sharma: ICC वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम की शानदार परफॉर्मेंस ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है. गुरुवार को भारत बनाम श्रीलंका के मैच में भारतीय टीम ने 302 रनों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है. जिसके साथ ही सेमिफाइनल्स के दरवाजे टीम इंडिया के लिए खुल गए हैं. ऐसे में मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी पति की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई हैं और अनुष्का (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है.

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

आमतौर पर अनुष्का शर्मा टीम इंडिया को चीयर्स करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. मगर भारत और श्रीलंका के मैच में अनुष्का की गैरमौजूदगी सभी को खल रही थी. हालांकि अनुष्का बेशक खेल के मैदान में नहीं थी. मगर उनकी नजरें स्कोर पर बराबर टिकी हुई थीं. टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुष्का ने फौरन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया की जश्न मनाते हुए तस्वीर लगाकर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा – ये टीम…इसी के साथ अनुष्का ने नीले रंग का दिल भी लगाया है.

श्रीलंका को मिली करारी हार

गौरतलब है कि, इंडिया वर्सेज श्रीलंका के मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट गंवा कर 357 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. वहीं विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए 94 बॉल में 88 रनो बनाए थे. हालांकि श्रीलंका की टीम 55 रन पर ही ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने इस मैच में 302 रनों की बेहतरीन जीत दर्ज की. जिसके बाद टीम इंडिया सीधे सेमिफाइनल्स में पहुंच गई है. बता दें कि, वर्ल्डकप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को देखने को मिलेगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सेमिफाइनल्स में भारतीय टीम की भिड़ंत किससे होती है.

ये भी पढ़ें – सलमान खान को आई स्कूल के दिनों की याद, पढ़ने में जीरो थे भाई जान, कहा – बेंत से होती थी पिटाई

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full